फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police will take action against 52 accused kabadi in Meerut of Uttar Pradesh

यूपी: पुलिस के निशाने पर ये 52 कबाड़ी, तैयार हो रही सूची, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई

Fri, 23 Oct 2020 03:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Oct 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Police will take action against 52 accused kabadi in Meerut of Uttar Pradesh
आरोपी वांटेड - फोटो : अमर उजाला

लूट और चोरी के दोपहिया और चार पहिया वाहन सोतीगंज में काटने वाले 52 शातिर कबाड़ी पुलिस के निशाने पर हैं। यह कबाड़ी सोतीगंज, जली कोठी, पूर्वा फैयाज अली और लालकुर्ती में रहते हैं। सभी कबाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस सूची बना रही है। इनके खिलाफ 20-20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


सोतीगंज पर पूरी तरह से शिकंजा कसना आसान नहीं है। चोरी और लूट के वाहन खरीदने व काटने वालों के ठिकाने सोतीगंज के अलावा हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़ और मवाना समेत कई थानाक्षेत्रों में हैं। सोतीगंज में 118 सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी कराने का पुलिस का दावा भी फेल साबित हो गया। हर कबाड़ी की दुकान पर रजिस्टर में एंट्री की प्लानिंग भी ध्वस्त हो गई। अब पुलिस सोतीगंज से जुड़े शातिर कबाड़ियों की सूची बना रही है, जिनके खिलाफ वाहन चोरी और काटने के मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


पुलिस की जांच में हाजी गल्ला, राहुल काला, मन्नू कबाड़ी, राहुल चक्की, गद्दू, जावेद समेत 52 लोगों के नाम सामने आए हैं। इनके खिलाफ मेरठ के अलावा दूसरे राज्यों में भी मुकदमे दर्ज हैं। इन शातिर कबाड़ियों ने सोतीगंज को छोड़कर वाहन काटने के लिए दूसरी जगहों पर ठिकाने बना लिए हैं। लेकिन सामान सोतीगंज में ही बिक रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एक एक कबाड़ी के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है कि आखिर इनके यहां आता कौन है। इनके खिलाफ कार्रवाई करने में कौन अड़ंगा लगा रहा है। सीसीटीवी कैमरे कैसे बंद हुए, इसकी भी जांच चल रही है। भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल की चिट्ठी के बाद पुलिस दोबारा एक्शन मोड में दिख रही है। पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि सोतीगंज पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसे लेकर प्लान बन रहा है।

यह भी पढ़ें: बेटियों के नाम से होगी घरों की पहचान, अधिकारियों ने गांवों में शुरू की नई पहल, तस्वीरें

कबाड़ियों की तलाश में दी दबिश
तीसरे दिन भी कबाड़ियों की तलाश में सदर बाजार पुलिस की दबिश जारी रही। सदर पुलिस दो कबाड़ियों को जेल भेज चुकी है। उनसे सोतीगंज के बारे में कई अहम जानकारी जुटाई है। पुलिस ने यह भी दावा किया कि दोनों कबाड़ी पूछताछ में कुछ नहीं बोले। हालांकि उन्होंने सोतीगंज के कुछ कबाड़ियों के नाम जरूर बताए हैं, जो दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब में चोरी होने वाली लग्जरी गाड़ी खरीदते हैं।
 
सीसीटीवी कैमरे होंगे सक्रिय, रजिस्टर में एंट्री जरूरी
पुलिस द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे सोतीगंज में बंद मिलने पर एएसपी कैंट ने नाराजगी जाहिर की है। एएसपी ने कबाड़ियों को सख्त निर्देश दिए कि अगर सीसीटीवी कैमरे या रजिस्टर की एंट्री में छेड़छाड़ हुई तो अबकी बार उसको सीधे जेल भेजा जाएगा। सीसीटीवी की निगरानी के लिए पुलिस अलग से व्यवस्था बनाने की तैयारी में है। एएसपी कैंट डॉ. ईरज राजा ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के चलते व्यस्तता है। दो दिन बाद सोतीगंज पर खुद कार्रवाई करूंगा। सदर पुलिस की दबिश जारी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed