{"_id":"6127f8508ebc3e79cc1434d6","slug":"police-ran-on-information-of-robbery-from-coast-guard-employees-meerut-news-mrt5534925154","type":"story","status":"publish","title_hn":"तटरक्षक बल के कर्मचारियों से लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तटरक्षक बल के कर्मचारियों से लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तटरक्षक बल के कर्मचारियों से लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में सैन्यकर्मियों के साथ लूटपाट की सूचना पर हड़कंप मच गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मामला तटरक्षक बल के कर्मचारी से मारपीट का निकला। आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है।
तटरक्षक बल के कुछ कर्मचारी सिविल वर्दी में बुधवार देर शाम सीएसडी कैंटीन से नोएडा के लिए सामान लेकर लौट रहे थे। परतापुर के निकट एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से पहले कर्मचारियों ने ढाबे पर खाना खाया। एक कर्मचारी ट्रक के पास खड़ा था। इसी दौरान चार बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। शोर-शराबा होने पर उसके अन्य साथी मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। किसी ने शोर मचा दिया कि सैनिकों के साथ लूट हो गई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर रात में परतापुर थाने पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। तटरक्षक बल के कर्मचारियों से तहरीर लेकर रवाना कर दिया।
बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवारों की पहचान की। पुलिस ने कादराबाद निवासी युवक को दबोच लिया। युवक का कहना था कि रात के समय एक ट्रक ने उनकी बाइक में साइड मार दी थी। ढाबे पर खड़े ट्रक की वह पहचान कर रहे थे, इसी दौरान कर्मचारी से उनकी नोकझोंक हो गई। एसपी सिटी का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला गलतफहमी की वजह से हुआ है।