फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: चौकी से 500 मीटर दूरी पर चल रहे थे कमेले, लखनऊ तक गूंजा गोकशी व अवैध कटान का मामला

Mon, 03 Jun 2019 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Jun 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Police raided mini slaughterhouse in baghpat near by police chauki
अवैध पशु कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सूबे में भाजपा सरकार बनने के बाद अवैध पशु कटान और अवैध रूप से चल रहे कमेलों को बंद करा दिया गया था। इसके बाद भी पुराना कस्बा चौकी से 500 मीटर की दूरी पर मिनी कमेले चल रहे थे। इनमें गोवंशीय पशुओं के अवशेष  भी मिले हैं। हिंदू संगठनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। इस मामले में दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


 
Police raided mini slaughterhouse in baghpat near by police chauki
बागपत - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में पुराने कस्बे में पकड़े गए मिनी कमेले पर एक गोवंशीय पशु के भी अवशेष मिले हैं। इससे साफ है कि मिनी कमेलों में गोवंशीय पशुओं का भी कटान किया जा रहा है। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान, अमित चौहान, विहिप के विक्की चौहान, बजरंग दल के सुनील मुखिया, मनोज, आकाश आदि ने पुराना कस्बे में चल रहे मिनी कमेले के विरोध में हंगामा किया। 


 
Police raided mini slaughterhouse in baghpat near by police chauki
बागपत - फोटो : अमर उजाला

लोगों का कहना था कि शहर में कई स्थानों पर अवैध रूप से मिनी कमेले चल रहे हैं। इसमें गोवंश से लेकर ऊंट, भैंस, कटरों का कटान किया जाता है। मीट की दुकानों को बंद कराया जाए। सीओ ओमपाल ने बताया कि पुराने कस्बे में अवैध पशु कटान की सूचना मिली थी। छापेमारी की गई तो तीन जगह मिनी कमेले पकड़े गए। कमेलों से पशुओं के अवशेष मिले हैं, जो कई दिन पुराने लग रहे थे। मिनी कमेले कौन चला रहा था, पुलिस उनका पता लगाने में जुटी हुई है। तीनों मिनी कमेलों को सील कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police raided mini slaughterhouse in baghpat near by police chauki
अवैध पशु कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुराना कस्बे में अवैध रूप से चल रहे मिनी कमेलों के मामले में एसआई करनवीर ने नईम, ईनाम, कल्लू, शाहरुख निवासी पुराना कस्बा बागपत व 5-6 अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम एवं गोवध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
Police raided mini slaughterhouse in baghpat near by police chauki
अवैध पशु कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अवैध पशु कटान करने वालों पर होगी कार्रवाई
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अवैध रूप से पशु कटान करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद में किसी भी हालत में अवैध कटान नहीं होने दिया जाएगा। सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि यदि उनके क्षेत्र में अवैध कटान मिलता है तो कार्रवाई की जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed