{"_id":"5d62f8468ebc3e93d76c2af6","slug":"police-not-written-fir-rss-member-meerut-news-mrt439947123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की करतूत, आरएसएस पदाधिकारी से मारपीट का मामला दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की करतूत, आरएसएस पदाधिकारी से मारपीट का मामला दबाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। थानों में पहुंच रही शिकायतों को टालने वाला रवैया बरकरार है। ताजा मामला नौचंदी पुलिस से जुड़ा है। जहां संघ पदाधिकारी से मारपीट के मामले को पुलिस दबाकर बैठ गई। संघ हाईकमान से फटकार लगी तो भाजपाइयों ने भागदौड़ कर मुकदमा दर्ज कराया।
शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में तेज सिंह का परिवार रहता है। वह आरएसएस में शास्त्रीनगर मंडल प्रमुख हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे वह घर लौट रहे थे। तभी पास ही रहने वाले डेरी संचालक अमित पुत्र मेघराज ने उनकी बाइक से टक्कर मार दी। विरोध करने पर अमित गाली-गलौज और मारपीट की। तेज सिंह ने भागकर जान बचाई। आरोप है कि अमित ने उनके घर पहुंचकर परिवार पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची नौचंदी पुलिस चोटिल तेज सिंह को थाने ले आई। पुलिस ने डाक्टरी के बाद जांच की बात कहकर उन्हें लौटा दिया। रात में ही अमित ने संघ के पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सुबह होते ही कुछ भाजपाई नौचंदी थाने पहुंचे। मामला संघ पदाधिकारी का होने की जानकारी होते ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।