फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police ki hiraasat me

पुलिस हिरासत से फरार सजायाफ्ता अशोक पहलवान गिरफ्तार

Wed, 11 Jan 2017 12:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Jan 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
police ki hiraasat me
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अपहरण ,हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद से फरार चल रहा गाजियाबाद के इनामी हिस्ट्रीशीटर अशोक पहलवान को मेरठ एसटीएफ ने टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया है। वह मसूरी से घूमकर कार से लौट रहा था।

विज्ञापन


एसटीएफ मेरठ के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव के अनुसार अशोक पहलवान गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र के गुजिया गढ़ी का रहने वाला है। वह गाजियाबाद के कवि नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और पांच हजार का इनामी है। गाजियाबाद के अपहरण ,हत्या के एक मामले में उसे 2011 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उसे डासना जेल भेजा गया था लेकिन बीमारी की वजह से से दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां से वह पुलिस को गच्चा देकर भाग गया था।
विज्ञापन


तभी से यूपी पुलिस और एसटीएफ उसकी तलाश में थी। मेरठ एसटीएफ भी उसकी तलाश में थी। सर्विलांस से भी उसे ट्रेस करने की कोशिश हो रही थी। मंगलवार को एसटीएफ को पता चला कि अशोक मसूरी में घूमकर मेरठ की ओर आ रहा है। वहां से वह गुड़गांव जाएगा। सूचना पर मंगलवार शाम एसटीएफ टीम ने टोल प्लाजा पर जाल बिछा दिया। टीम ने प्लाजा की घेराबंदी कर दी।  एसटीएफ इंस्पेक्टर के अनुसार शाम छह बजे एक गाड़ी में आते ही उसे दबोच लिया गया। उसने भागने की कोशिश की लेकिन टीम मुस्तैद थी। एसटीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि अशोक पहलवान इन दिनों गुड़गांव में रह रहा था। एसटीएफ देर रात तक उससे पूछताछ कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed