फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police investigated Maulana Saad's farm house in Shamli

मौलाना साद के फार्म हाउस पर पहुंची खुफिया विभाग की टीम, एक घंटे तक की पड़ताल

Thu, 09 Apr 2020 09:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Apr 2020 09:20 PM IST
सार

मौलाना साद के फार्म हाउस पर बृहस्पतिवार को पुलिस और खुफिया विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान टीम ने एक घंटे तक जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन
Police investigated Maulana Saad's farm house in Shamli
मौलाना साद के फार्म हाउस पर जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में मौलाना साद के कस्बा कांधला में स्थित फार्म हाउस पर बृहस्पतिवार को पुलिस और खुफिया विभाग की टीम पहुंची। टीम ने फार्म हाउस में पहुंचकर वहां काम करने वाले लोगों से जानकारी ली और देखा कि वहां कोई जमाती तो नहीं है। इस दौरान किसी अन्य व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। करीब एक घंटे तक पुलिस और खुफिया टीम फार्म हाउस में रही। इसके बाद पुलिस और खुफिया टीम लौट गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौलाना साद का फार्म हाउस किसी महल से कम नहीं... पढ़िए- अमर उजाला की ये खास रिपोर्ट
विज्ञापन


इस संबंध में कांधला थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि फार्म हाउस पर वहां की देखभाल करने वाले तीन कर्मचारी मिले। उन्होंने बाहर से किसी भी जमाती के नहीं आने के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौलाना साद के परदादा ने कराई थी तब्लीगी जमात की शुरुआत, पढ़िए 1927 से अब तक का इतिहास

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सभी जगह पर बाहर से आने वाले जमातियों की जानकारी की जा रही है। इसी के चलते सामान्य तौर पर मौलाना साद के फार्म हाउस पर यह जानकारी की गई कि हाल फिलहाल में दिल्ली से तब्लीगी जमाती या अन्य कोई बाहर से तो नहीं आया है। फार्म हाउस की देखभाल करने वाले तीन लोग मिले हैं। बाकी अन्य किसी के वहां आने की जानकारी नहीं मिली है। उन्हें कहा गया है कि अगर बाहर से कोई आता है तो उसकी सूचना पुलिस को दे। दिल्ली से इस बारे में उन्हें कोई निर्देश नहीं मिले।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed