फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police in search of those firing on Dulhandi

दुल्हैंडी पर फायरिंग करने वालों की तलाश में पुलिस

Fri, 13 Mar 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Police in search of those firing on Dulhandi
दुल्हैंडी पर फायरिंग करने वालों की तलाश में पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। दुल्हैंडी पर हर्ष फायरिंग करने वालों की तलाश में मेरठ पुलिस जुट गई है। तमंचे और पिस्टल लेकर डिस्को करने वाले कौन हैं, इनकी पहचान भी जल्द हो जाएगी। एसएसपी ने सीओ और थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि हर्ष फायरिंग करने और डिस्को करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजें। इस मामले में पुलिस बड़ी कार्रवाई करने का दावा कर रही है।
हस्तिनापुर के एक गांव के युवकों का वीडियो सोशल साइट पर खूब वायरल हो रहा है। युवकों ने पहले शराब महफिल सजाई और फिर तमंचे-पिस्टल लेकर डांस किया। इतना ही नहीं, युवकों ने तमंचे से कई राउंड फायर भी किए। युवकों के इस वीडियो पर हस्तिनापुर के युवकों के अलग-अलग कमेंट भी आ रहे हैं। हाईकोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद दुल्हैंडी पर युवकों का हुड़दंग देखकर पुलिस भी हैरान है। इस मामले में बृहस्पतिवार को एसएसपी ने जांच बैठा दी।
विज्ञापन

एसएसपी अजय साहनी के मुताबिक, वीडियो के आधार पर तमंचे और पिस्टल पर डांस करने वालों की पहचान पुलिस ने शुरू कर दी। सीओ और थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि इन युवकों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजें। हाईकोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद तमंचे और पिस्टल पर फायरिंग करने वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा। हस्तिनापुर पुलिस से इसकी रिपोर्ट मांगी है। यह युवक हस्तिनापुर के किसी गांव के हैं या फिर दूसरी जगह के हैं। उनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीएसयू में पिस्टल के टिकटॉक पर जांच बैठी
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में स्कार्पियो सवार युवकों का पिस्टल के साथ टिकटॉक के वीडियो पर पुलिस ने जांच बैठा दी है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी के पिछले शीशे पर ज्वाइन शुभम भड़ाना लिखा हुआ है। शुभम को कैंपस में बीजेएमसी का छात्र बताया जा रहा है। कार में बीच वाली सीट पर तीन युवक बैठे हैं। बीच वाला युवक हाथ में पिस्टल लेकर वीडियो बनवा रहा है। गाड़ी सीसीएसयू कैंपस में खड़ी है या दूसरी जगह, इसकी जांच हो रही है। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि मेडिकल पुलिस को लगा गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed