फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police in action: Akbar Banjara property will be confiscated under Gangster Act

एक्शन में पुलिस: अवैध रूप से धन अर्जित कर करोड़पति बना था अकबर बंजारा, अब होगी ये बड़ी कार्रवाई

Thu, 04 Aug 2022 06:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 04 Aug 2022 06:13 PM IST
सार

 अकबर बंजारा की बाकी प्रापर्टी भी जल्द ही पुलिस द्वारा जब्त की जाएगी। गौतस्कर अकबर बंजारा ने अवैध रूप से धन अर्जित कर करोड़ों की संपत्ति बना ली थी। अब पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी की संपत्ति को जब्त करेगी।
 

विज्ञापन
Police in action: Akbar Banjara property will be confiscated under Gangster Act
गो-तस्कर अकबर बंजारा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंतराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा प्रकरण में फलावदा पुलिस के सामने नया मामला आया है। अकबर ने मुठभेड़ से पहले इंचौली में जमीन की खरीदारी के लिए छह करोड़ की रकम दी थी। अभी तक भी फलावदा पुलिस ने उक्त रकम को नहीं वसूला है। यहां तक रकम लेने वाले को थाने लाकर पूछताछ तक नहीं की गई है। इसके पीछे फलावदा पुलिस की सेटिंग की चर्चा चली रही है। मामला अफसरों के संज्ञान में आने के बाद अब रकम को वसूलने के बाद गैंगस्टर एक्ट में जब्त किया जाएगा। उक्त रकम अवैध कमाई से जमा की गई थी।

विज्ञापन


फलावदा के रहने वाले अंतराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा ने सात साल में 300 करोड़ से ज्यादा की संपति अर्जित कर ली है। हाल ही में असम पुलिस की कस्टडी में उग्रवादी हमले में अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को ढेर कर दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी पहल: हस्तिनापुर में शुरू होगी गंगा आरती, एसडीएम ने दिए निर्देश, जल्द होगा बड़ा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

अकबर के पिता पीरू बंजारा गांव-गांव में घूमकर पशुओं की खरीद-फरोख्त करता था। उसके पांच बेटे थे, जिनको इसी काम में लगाया था। तीसरे नंबर का बेटा अकबर बंजारा सिर्फ सात साल में ही अरबपति बन बैठा। पुलिस ने अकबर बंजारा पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर उसकी संपत्ति के जब्तीकरण का काम तेजी से शुरू कर दिया था।

नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर 11 मस्जिद के पास अकबर ने आलीशान बंगला बनाया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है। दो मकान फलावदा कस्बे में हैं। खेती के लिए 155 बीघा जमीन बहसूमा में खरीदी है।

20 बीघा महलका, 18 बीघा जमीन नारनौल, 20 बीघा जमीन मारवाड़ी, नौ बीघा फलावदा और नौ बीघा जमीन बदनौरा में है। इनके अलावा अकबर ने लिसाड़ी गेट के सौ फुटा रोड पर 15 दुकानें और तीन मकान भी बना रखी थी। उसका असम में एक फार्म हाउस भी है। पुलिसगैंगस्टर एक्ट के तहत 14ए की कार्रवाई कर अवैध कमाई से जमा की गई रकम को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed