फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police have recovered 25 kg of meat from a school in Saharanpur

देबवंद: स्कूल के बाथरूम में मिला 25 किलो मांस, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Tue, 22 Oct 2019 12:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Oct 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Police have recovered 25 kg of meat from a school in Saharanpur
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद में देवबंद क्षेत्र के फुलास अकबरपुर गांव के एक जूनियर हाईस्कूल में गोवंश कटान की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची तो स्कूल के बाथरूम से मांस बरामद हुआ। जिसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली कि फुलास अकबरपुर गांव के जूनियर हाईस्कूल में गोवंश का कटान किया जा रहा है। पुलिस स्कूल में पहुंची तो वहां खून के निशान और मांस के कुछ अंश पड़े मिले। पुलिस ने तलाशी लेना शुरू की तो स्कूल के एक बाथरूम में रखा गया करीब 25 किलो मांस बरामद हुआ। मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाया गया, जिन्होंने बरामद मांस को जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवा दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: पुलिस ने छापेमारी में तीन गो-तस्कर दबोचे, दो हुए फरार, स्कॉर्पियो कार पर लगा था भाजपा का झंडा
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक के मुताबिक प्रथम दृष्टया बरामद मांस गाय का प्रतीत हो रहा है। माना जा रहा है कि स्कूल की तीन दिन की छुट्टी होने का लाभ उठाकर कुछ लोगों ने स्कूल में चोरी छिपे कटान किया है जिसकी भनक ग्रामीणों को लग गई और उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दे दी। 

वहीं, इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र का कहना है कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल में कटान करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed