फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police have arrested to accused BSF constable in Vipin murder case in Meerut

मेरठ विपिन हत्याकांड: आखिर दबोचा गया मुख्य आरोपी BSF का जवान, पूछताछ में बोला- संपत्ति के लिए की थी हत्या

Tue, 12 Sep 2023 04:58 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Sep 2023 04:58 PM IST
सार

Meerut Murder Case : बड़े भाई की हत्या करने वाले बीएसएफ के जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Police have arrested to accused BSF constable in Vipin murder case in Meerut
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के बहसूमा में हुई विपिन भाटी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटे भाई अरविंद भाटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी भाई अरविंद भाटी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने संपत्ति के विवाद में बड़े भाई की गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी अरविंद भाटी बीएसएफ में नौकरी करता है। वह छुट्टी पर घर आया हुआ है।

विज्ञापन

संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद
बहसूमा क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात निवासी ऋषिपाल के दोनों बेटों विपिन और अरविंद के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पिता ऋषिपाल ने भी यह घोषणा कर दी थी कि वह सारी संपत्ति छोटे पुत्र अरविंद के नाम करेगा। छोटे भाई प्रवीण के बच्चों की परवरिश कर रहे विपिन को यह बात नागवार गुजरी। उसने विरोध किया तो दोनों के बीच तल्खी और अधिक बढ़ गई थी। 

ऋषिपाल के पास 32 बीघा कृषि भूमि है। उसके मझले पुत्र प्रवीण की पांच वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। कृषि कार्य बड़ा पुत्र विपिन संभालता था। साथ ही वह छोटे भाई प्रवीण की दो पुत्री और एक पुत्र की परवरिश भी वह कर रहा था। जबकि बीएसएफ में तैनात अरविंद की पोस्टिंग वर्तमान में आसाम में चल रही है।

विज्ञापन

बताया गया कि वह 21 अगस्त को छुट्टी पर घर आया था। दोनों भाइयों के बीच संपत्ति के विवाद के निस्तारण को लेकर हाल ही में पंचायत भी हुई थी। जिसमें रिश्तेदार भी आए थे, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहे आंसू: दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा कहर, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

इसके बाद अरविंद ने दो दिन पूर्व गांव से पश्चिमी छोर स्थित घेर में बनी पशुओं की खोर, बरामदा आदि तोड़ दिया था। पशुओं के खूंटे उखाड़कर पशुओं को भगा दिया था। वहीं, बीते शुक्रवार सुबह पिता ऋषिपाल ने चौराहे पर खड़े होकर एलान कर दिया कि तमाम संपत्ति छोटे पुत्र अरविंद के नाम करूंगा। जिसके बाद यह घटना हुई।

यह भी पढ़ें: सेना की वर्दी में ठगी: फर्जी कर्नल अरेस्ट, कई राज्यों के युवाओं को बना चुका था शिकार, पूछताछ में खोले बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed