फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has raid in mini petrol pump at Baghpat

बागपत: अवैध मिनी पंप पर छापा, भाजपा नेता का नाम आया सामने, मचा हड़कंप

Sat, 24 Oct 2020 06:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Oct 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Police has raid in mini petrol pump at Baghpat
मिनी पेट्रोल पंप पर छापा - फोटो : अमर उजाला

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर अवैध तरीके से संचालित तेल के मिनी पंप पर प्रशासन की टीम ने छापा मारा। टैंक में 100 लीटर तेल मिला है। पंप संचालक भंडारण की अनुमति नहीं दिखा पाया। पूर्ति विभाग ने तेल की जांच के लिए सैंपल लिया है। जांच से स्पष्ट होगा कि इंडस्ट्रियल ऑयल या मिश्रित डीजल की बिक्री की जा रही थी। मिनी पंप संचालन में भाजपा के एक नेता का नाम भी सामने आया है। 

विज्ञापन


अवैध तरीके से मिनी डीजल पंप संचालन का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और पूर्ति विभाग की टीम हरकत में आई। एसडीएम सदर अनुभव कुमार, आपूर्ति विभाग के एआरओ मेरठ सूर्य प्रताप पाठक, सीओ ओमपाल सिंह, तहसीलदार प्रसून कश्यप, जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप ने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर केले के गोदाम के निकट संचालित जीशान के मिनी पंप पर छापा मारा। अधिकारियों के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। तेल के टैंक में करीब 100 लीटर तेल बचा हुआ था। 
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप ने बताया कि टैंक में इंडस्ट्रियल ऑयल है या मिश्रित डीजल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। विभाग ने मिनी पंप या तेल भंडारण की अनुमति नहीं दी है। गोदाम सील कर दिया गया है। तेल का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच से स्पष्ट होगा कि कौन से तेल की बिक्री की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: निलंबित दरोगा इंतसार अली ने आखिर कटवाई दाढ़ी, एसपी ने किया बहाल, ये था पूरा मामला

अनुमति नहीं दिखा पाया पंप संचालक
पंप संचालक जीशान भंडारण की अनुमति नहीं दिखा पाया। इसके बाद गोदाम सील कर दिया गया। जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप का कहना है कि भंडारण की अनुमति और बिक्री के बिल भी नहीं दिखाए गए हैं।

पंप संचालक ने कहा कि मशीनों का तेल
पंप संचालक जीशान का कहना है कि वह मुंबई से मशीनों में प्रयुक्त होने वाला इंडस्ट्रियल ऑयल मंगाता है और फैक्टरियों को सप्लाई करता है। डीजल की बिक्री नहीं करता। जीएसटी नंबर से पक्के बिल पर फैक्टरियों को तेल गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed