फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police could not trace the assailants of Dean, got confused

डीन के हमलावारों का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस, उलझी गुत्थी

Fri, 18 Mar 2022 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Police could not trace the assailants of Dean, got confused
डीन के हमलावारों का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस, उलझी गुत्थी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पुलिस की पांच टीम भी एक सप्ताह बाद कृषि विवि के डीन पर हुए हमले में खाली हाथ है। पुलिस जल्द खुलासे का दावा करती है, लेकिन सफलता अभी तक नहीं मिली है। रंजिश, लेनदेन, विवि की नियुक्तियों में से किसी भी बिंदु पर पुलिस के हाथ कोई ठोस साक्ष्य नहीं लगा है। हमलावर हेलमेट पहने थे, इसलिए सीसीटीवी फुटेज में इनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।

अस्पताल में डीन का उपचार चल रहा है। कभी सेहत में सुधार तो कभी संक्रमण ज्यादा बढने के कारण परेशानी हो रही है।
11 मार्च को शाम साढ़े पांच बजे कृषि विवि के डीन वेटनरी डा राजबीर सिंह अपनी बेलेनो कार से कंकरखेडा डिफेंस एक्लेव कालोनी में अपने घर जा रहे थे। विवि के मुख्य मार्ग पर दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। डॉक्टर राजबीर सिंह को करीब 8 गोलियां लगी है। जिनकी हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना को हुए एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अभी पुलिस खाली हाथ है। सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों तक पुलिस का पहुंचना मुश्किल हो रहा है। डॉ राजबीर सिंह की एक सीधी और की आंख खराब हो गई है, उसकी रोशनी नहीं आयी है। आंख के पीछे अभी भी एक गोली फंसी है, अगर चिकित्सक उस गोली को निकालने का प्रयास करते है तो उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। जिस कारण से फिलहाल उसे भी ऐसे ही छोड़ दिया है। पीछे की और लगी गोली भी नहीं निकल सकी है। पुलिस डा राजबीर सिंह के होश में आने का इंतजार कर रही है, लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिलने से शिक्षकों में रोष है। वहीं सीओ दौराला आशीष शर्मा का कहना है कि पुलिस की जांच चल रही है, जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर ही आगे बढ़ाया जा रहा है। होली के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed