फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police beat up international martial arts player in Saharanpur of Uttar Pradesh

लॉकडाउन: मार्शल आर्ट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को पुलिस ने पीटा, ये है पूरा मामला

Mon, 25 May 2020 08:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Police beat up international martial arts player in Saharanpur of Uttar Pradesh
चोट दिखाते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में मार्शल आर्ट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश आर्य ने पुलिसकर्मियों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। राजेश आर्य घटना से आहत हैं। उधर, थानाध्यक्ष ने घटना पर खेद व्यक्त किया है। 

विज्ञापन


राजेश आर्य जेल के ठीक सामने दुकान चलाते हैं, जो पतंजलि के प्रोडक्ट बेचते हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। बकौल राजेश वह एशिया के टॉप खिलाड़ियों में शुमार हैं। इतना ही नहीं, बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए वह प्रशासन के साथ निस्वार्थ भाव से जुड़े हुए हैं। अभी तक 1610 स्कूलों में प्रशासनिक टीम के साथ जाकर लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा चुके हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ के लिसाड़ी गेट में नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव, आधा दर्जन घायल, चार हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह उन्होंने दुकान खोली तो कुछ पुलिसकर्मी उनके पास आए, जिन्होंने आते ही उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। जब उसने उनका विरोध किया तो उनको लाठियों से पीटा गया। लाठियों के निशान उनकी पीठ और टांगों पर बने हैं। 

उधर, थाना जनकपुरी प्रभारी अभिषेक का कहना है कि लॉकडाउन में पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। यदि राजेश आर्य के साथ कोई मारपीट हुई है तो वह खेदजनक है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed