{"_id":"5ecba9ac95ffec383059e3da","slug":"many-injured-after-two-parties-fight-over-praying-namaz-on-eid-in-lisari-gate-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के लिसाड़ी गेट में नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव, आधा दर्जन घायल, चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के लिसाड़ी गेट में नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव, आधा दर्जन घायल, चार हिरासत में
Mon, 25 May 2020 04:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 25 May 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में ईद के मौके पर लॉकडाउन के दौरान जहां सड़कों पर पुलिस मुस्तैद थी। वहीं, लिसाड़ी गेट क्षेत्र में नमाज पढ़ने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस दौरान महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सोमवार लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा गली नंबर 26 में रियाज का परिवार रहता है। रियाज का कहना है कि आज वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में नमाज पढ़ने की तैयारी कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले दानिश, सलीम, शकील, दीनू, कल्लू और आशु जबरन उसके घर में दाखिल हो गए।
विज्ञापन
आरोपी रियाज के घर में ही नमाज पढ़ने की ज़िद करने लगे। रियाज का आरोप है कि उसके विरोध करने पर आरोपियों ने उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए उसके घर पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ।
विज्ञापन
घटना के चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पथराव में रियाज और उसकी पुत्री गुलिस्तां, शबनम और परिवार की अन्य महिलाएं दानिश्ता और अंजुम आदि घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए रियाज और दूसरे पक्ष के निजाम, जुनैद व अनस आदि को हिरासत में ले लिया।
पिल्लोखड़ी चौकी इंचार्ज अजय शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जा रहा है।