मेरठ नसरीन हत्याकांडः आरोपी पति आमिर गिरफ्तार, थाने में आमने-सामने आए दोनों पक्ष, दर्दनाक है पूरा मामला
मेरठ नसरीन हत्याकांडः पुलिस ने गुरुवार को मृतका के पति आमिर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं थाने में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आए गए। ये पूरा मामला बेहद दर्दनाक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में नसरीन हत्याकांड में बृहस्पतिवार को नया मोड़ आ गया। यहां हत्यारोपी आमिर के रिश्तेदार और दोस्त लड़की के परिवार पर हमलावर हो गए। इस दौरान लड़की के परिजनों को कार में बैठकर भागना पड़ा। वहीं चलती हुई कार पर आमिर के रिश्तेदार हाथ मारते रहे।
सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और हत्यारोपी आमिर को पकड़ कर थाने ले गई। इसके बाद मृतका नसरीन के पिता-भाई और माता थाना लिसाड़ी गेट पहुंचे। इसी बीच हत्यारोपी नसरीन के पति आमिर के दोस्त भी थाने पहुंच गए। वहीं दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद गहमा-गहमी हुई। इसी बीच आमिर के परिवार के लोग नसरीन के परिवार पर हमलावर हो गए।
इस घटनाक्रम के कुछ देर बाद ही हत्यारोपी पति आमिर गिरफ्तार हो गया। मृतक युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही आमिर ने बेटी से दहेज की मांग शुरू कर दी थी। उसके किसी विदेशी महिला से अवैध संबंध हैं। वह उससे शादी करना चाहता था। जब नसरीन ने विरोध किया तो 29 नवंबर को उसकी हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें: Khatauli By Election Results: खतौली में SP-RLD कार्यकर्ताओं का जश्न, एक-दूसरे को बांटी मिठाई, देखिए तस्वीरें
वहीं बुजुर्ग पिता ने डीएम व एसएसपी से शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इसके बाद डीएम दीपक मीणा ने लिसाड़ी गेट पुलिस को आदेश जारी किए थे कि महिला का शव कब्र से निकाला जाए। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाए। वहीं बीते रविवार को शव को कब्र से निकलवाया गया, जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या का राज खोल दिया।
यह भी पढ़ें: खतौली सीट का इतिहास: 1967 से 2022 तक, पढ़िए कब-कब कौन जीता, कई नेता तो मंत्री भी बने
सऊदी अरब की युवती से इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
शफीकुद्दीन के मुताबिक, नसरीन ने बताया था कि आमिर की इंस्टाग्राम पर सऊदी अरब की युवती से दोस्ती है। वह अक्सर फोन पर बात करता है। विदेश जाने के लिए उसने पासपोर्ट भी बनवा लिया था। वह पासपोर्ट बेटी के पास था। वह उसे लेने की जिद करता था। इसके चक्कर में कई बार बेटी को आमिर ने पीटा भी था।