{"_id":"5d6372e18ebc3e016d62f1f9","slug":"police-arrested-four-badmash-during-encounter-in-baghpat-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रक लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, छह बदमाश दबोचे, दो दरोगा गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रक लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, छह बदमाश दबोचे, दो दरोगा गोली लगने से घायल
Mon, 26 Aug 2019 11:19 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में काठा-बंदपुर मार्ग पर ट्रक लूट की योजना बना रहे सात बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में चार बदमाश घायल हो गए।जबकि दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, वहीं एक बदमाश मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में दो दरोगा भी गोली लगने से जख्मी हुए हैं। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: आबकारी टीम को मिली बड़ी कामयाबी, तस्करी कर लाई गई 1150 पेटी शराब पकड़ी
विज्ञापन
रविवार रात करीब नौ बजे पुलिस बंदपुर मार्ग पर गश्त कर रही थी। पुलिस को जंगल में सात संदिग्ध कार सवार युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से बागपत निवासी नईम, मोहसीन और शकील और मेरठ निवासी नजाकत घायल हुए हैं।
विज्ञापन
चारों बदमाश अंतरराज्यीय ट्रक लूट गिरोह के सदस्य हैं। बंदपुर मार्ग पर खड़े होकर ट्रक लूट की योजना बना रहे थे। बदमाशों की गोली से स्वॉट टीम के एसआई गजेंद्र सिंह और बागपत कोतवाली के एसआई हेमेंद्र बालियान घायल हो गए।
सीओ ओमपाल सिंह और एक एचसीपी राजीव की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। कुल छह बदमाश पकड़े गए हैं। एक भाग निकला। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों से मामले की जानकारी ली।

कार और हथियार बरामद
मुठभेड़ में पुलिस ने बदमाशों की बगैर नंबर की इंडिगो कार बरामद की है। पुलिस अधिकारियाें का कहना है कि यह कार लूटी हुई हो सकती है। इसके अलावा एक देशी रायफल 315 बोर, एक मस्कट 315 बोर, एक मस्कट 12 बोर, दो तमंचे, भारी मात्रा में खोखा व कारतूस, एक चाक़ू आदि बरामद हुए हैं।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 60 घायल, कई की हालत गंभीर
कईं जिलों में मुकदमे
कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि बदमाशों पर मेरठ, गाजियाबाद, बागपत समेत कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। कार में सवार होकर यह गैंग ट्रक लूट की वारदात को अंजाम देता था।