{"_id":"65c7812cafe884feb508a166","slug":"police-arrested-accused-youth-with-china-manjha-before-basant-panchami-in-meerut-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बसंत पंचमी से पहले बड़ी कार्रवाई, चीनी मांझे की 300 चकरी के साथ युवक गिरफ्तार, लाखों में है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बसंत पंचमी से पहले बड़ी कार्रवाई, चीनी मांझे की 300 चकरी के साथ युवक गिरफ्तार, लाखों में है कीमत
Sat, 10 Feb 2024 07:29 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 10 Feb 2024 07:29 PM IST
सार
Meerut News : मेरठ में बसंत पंचमी से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चीनी मांझे की 300 चकरी के साथ अजहर को गिरफ्तार किया है। बरामद चीनी मांझे की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।
विज्ञापन
चीनी मांझे के साथ युवक गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में बसंत पंचमी से पहले चीनी मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चीनी मांझे की 300 चकरी बरामद की गई हैं। जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान इंदिरा चौक दरी वाली गली निवासी अजहर पुत्र कय्यूम को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चीनी मांझे की 300 चकरी बरामद की गईं। बसंत पंचमी से पहले इस चीनी मांझे को पतंग बाजार में खपाने की तैयारी थी। चीनी मांझे की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: CA Death Case: जिस दिन सिर पर सजा था सेहरा, उसी दिन आई मौत, शादी की 17वीं सालगिरह पर घूमने गए थे शिमला
विज्ञापन
थाना प्रभारी नरेश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: खुल गई पोल: फर्जी डिग्री से बंगलूरु में चार बने असिस्टेंट प्रोफेसर, महिला भी शामिल, जांच में हुए बड़े खुलासे