{"_id":"5df8df888ebc3e880d69bb7a","slug":"police-a-young-man-arrested-after-offensive-post-regarding-citizenship-law-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून को लेकर भेजा आपत्तिजनक मैसेज, पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून को लेकर भेजा आपत्तिजनक मैसेज, पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचा
Tue, 17 Dec 2019 07:49 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 17 Dec 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हुए बवाल और नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक युवक ने कई लोगों को आपत्तिजनक मैसेज भेजा। जांच में मामला सही पाये जाने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सहारनपुर जनपद में चिलकाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने यह आपत्तिजनक मैसेज को करीब 100 लोगों को भेजा है। पुलिस के आईटी विभाग ने आरोपी के मोबाइल को ट्रेस कर उससे भेजे गए मैसेज की जांच की। जांच में आरोपी के मोबाइल से भेजे मैसेज सही पाए गए। पुलिस ने युवक को मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव गुमटी निवासी युवक ने जामिया मिलिया विवि में छात्रों और पुलिस में हुए संघर्ष के बाद अपने मोबाइल से आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नागरिकता कानून: अब बिजनौर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस पर पथराव, देखें तस्वीरें
वहीं थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने कहा कि लोगों को किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले मैसेज से सावधान रहना चाहिए। यदि किसी भी व्यक्ति ने गलत मैसेज पोस्ट किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/