फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut UP Degree College Poisonous Liquor Factory News: Poisonous liquor factory exposed in degree college at meerut

यूपी: मेरठ के डिग्री कॉलेज में चल रही थी शराब फैक्टरी, 100 पेटी बरामद, तीन गिरफ्तार

Sat, 26 Dec 2020 10:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Dec 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Meerut UP Degree College Poisonous Liquor Factory News: Poisonous liquor factory exposed in degree college at meerut
मेरठ यूपी डिग्री कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में तीन साल से बंद पड़े डिग्री कॉलेज में अवैध शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। शराब मंसूरपुर स्थित डिस्टलरी के रैपर लगाकर सप्लाई होती थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 100 पेटी शराब बरामद की है। मुख्य आरोपी सरधना के सचिन की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन


जानी थानाक्षेत्र के अंतर्गत भोला रोड स्थित पेपला गांव के पास महेंद्र प्रताप डिग्री कॉलेज तीन साल से बंद पड़ा है। बृहस्पतिवार रात मुखबिर की सूचना पर कंकरखेड़ा और जानी पुलिस ने कॉलेज में छापा मारा। जहां पर शराब की अवैध फैक्टरी चलती मिली। पुलिस ने तीन आरोपी विकास, भूरा निवासी पेपला और चौकीदार जाकिर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मौके से शराब की 100 पेटियों के अलावा मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर स्थित डिस्टलरी के नाम के 20 हजार रैपर, 30 हजार पव्वे, पांच हजार लीटर शराब का घोल एक ड्रम में मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब बनाने का अन्य सामान भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि बंद पड़े कॉलेज में नकली शराब बनाने का काम चल रहा था। शराब बनाने का सामान परीक्षितगढ़ और हस्तिनापुर खादर इलाके से सप्लाई हो रहा था।

पंचायत चुनाव के लिए तैयार हो रही थी शराब

डिग्री कॉलेज में भारी मात्रा में यह शराब आगामी पंचायत चुनाव के लिए तैयार हो रही थी। बताया गया कि पिछले दो महीने से शराब की मांग बढ़ रही थी। पंचायत चुनाव के अलावा भी गांव-गांव में शराब बेचने वालों के पास यह शराब जा रही थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों से घंटों पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि इस फैक्टरी में एक दर्जन से ज्यादा लोग शराब बनाने का काम करते थे। अब उनकी तलाश शुरू कर दी।

हस्तिनापुर और परीक्षितगढ़ इलाके में भी दबिश
पुलिस के अनुसार नकली शराब बनाने का काम हस्तिनापुर और परीक्षितगढ़ के खादर इलाके में ज्यादा चलता है। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने खादर इलाके से शराब बनाने का सामान सप्लाई होना बताया है। जिसके बाद कंकरखेड़ा व जानी पुलिस ने हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़ इलाके में दबिश दी। लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

ब्रांडेड रैपर लगाकर तैयार करते थे शराब
नकली शराब को तैयार कर उन पर ब्रांडेड रैपर लगाकर सप्लाई करने का काम कॉलेज में चल रहा था। बताया गया कि लॉकडाउन लगने के बाद बंद पड़े कॉलेज में शराब फैक्टरी शुरू की गई। कॉलेज में चौकीदार रहता था, जिससे किसी को आभास भी नहीं हुआ कि अंदर शराब बनाने का काम चल रहा है। चौकीदार भी शराब बनाने के मामले में लिप्त था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed