फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   PM Modi Rally Meerut: PM address seven Lok Sabha seats from Meerut, gives a tasks to voters

PM मोदी की चुनावी हुंकार: मेरठ से सात लोकसभा सीटों को साध गए पीएम, जाते-जाते जनता को दिया ये जरूरी टास्क

Sun, 31 Mar 2024 05:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 Mar 2024 05:50 PM IST
सार

भाजपा ने आज पश्चिमी यूपी से चुनावी आगाज कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले लोकसभा चुनाव की तरह इस बार के चुनाव में भी क्रांतिधरा मेरठ से चुनावी शंखनाद किया। इस बार जयंत चौधरी भी उनके साथ रहे।

विज्ञापन
PM Modi Rally Meerut: PM address seven Lok Sabha seats from Meerut, gives a tasks to voters
मंच से बोलते पीएम मौदी व रैली में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार भी चुनावी हवा का रुख पश्चिम यूपी ही तय करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव का बिगुल मेरठ से ही फूंक गए। आज मेरठ में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री 45 मिनट तक जमकर गरजे। मेरठ की क्रांतिधरा से पीएम मोदी ने एनडीए के पूरे कुनबे के साथ चुनावी आगाज कर दिया। इस दौरान प्रधानमंंत्री ने पक्ष-विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। वह जाते-जाते मेरठ की जनता को एक जरूरी काम भी बता गए।

विज्ञापन


इस बार के चुनाव में हालांकि 2019 के मुकाबले तस्वीर काफी अलग है। तब सपा, बसपा और रालोद का गठबंधन था। इस बार सपा और कांग्रेस का गठबंधन है। रालोद अब एनडीए का हिस्सा है। बसपा अकेले चुनावी रण में है। वहीं आज रैली के जरिए प्रधानमंत्री ने पश्चिमी यूपी की सात लोकसभा सीटों को साधने का पूरा प्रयास किया।

विज्ञापन

PM Modi Rally Meerut: PM address seven Lok Sabha seats from Meerut, gives a tasks to voters
पीएम की रैली में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

पीएम ने मेरठ वालों को कहा राम-राम, चौधरी साहब को किया याद

पीएम मोदी ने अपने भाषण की भारत माता की जय और राम-राम से शुरुआत करते हुए कहा कि मेरठ की ये धरती क्रांति और क्रांतिवीरों की धरती है। इस धरती पर बाबा औघड़नाथ धाम का आशीर्वाद है। इस धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे महान सपूत दिए हैं। हमारी सरकार को ऐसे महान सपूत को भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला है। मैं चौधरी साहब को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। बता दें कि पीएम मोदी की इस रैली को चौधरी चरणसिंह को समर्पित किया गया। रैली का नाम भी भारत रत्न चौधरी चरणसिंह गौरव समारोह रखा गया।

PM Modi Rally Meerut: PM address seven Lok Sabha seats from Meerut, gives a tasks to voters
रैली में मौजूद पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

पीएम बोले-मेरठ की धरती से मेरा खास रिश्ता
पीएम ने कहा कि मेरठ की धरती के साथ मेरा कुछ अलग ही रिश्ता है। आपको याद होगा 2014 में और 2019 में मैंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत यहीं मेरठ से की थी। अब 2024 के चुनाव के पहली रैली मेरठ में ही हो रही है। 2024 का यह चुनाव फिर एक सरकार बनाने का चुनाव नहीं है? कौन सांसद बने? कौन न बने? इसका चुनाव नहीं है। 2024 का चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है। 

विज्ञापन

PM Modi Rally Meerut: PM address seven Lok Sabha seats from Meerut, gives a tasks to voters
रैली में पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

पीएम बोले- संसद में किया गया भाई जयंत चौधरी का अपमान
मेरठ में जनसभा के मंच से पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यों की कीमत देश को आज तक चुकानी पड़ रही है। जब हमारे छोटे भाई जयंत चौधरी को संसद में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की मांग करने के लिए बोलेने लगे तो उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। उनका अपमान किया गया। मैं मानता हूं कि ऐसे लोगों को उनके क्षेत्र के घर-घर में जाकर माफी मांगनी चाहिए। चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

PM Modi Rally Meerut: PM address seven Lok Sabha seats from Meerut, gives a tasks to voters
रैली में पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने भांपी किसानों की नब्ज
उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को परेशान किया गया। किसानों के हजारों रुपये गबन कर गए। चीनी मिलों को धड़ाधड़ बंद किया जा रहा था।किसानों के साथ जाे हेराफेरी होती थी वो हमने बंद कराई है। मिलों द्वारा समय पर भुगतान किया जा रहा है। हम किसानों को चीनी और गुड़ तक सीमित नहीं रखना चाहते। गन्ने से एथेनॉल बनाने पर तेजी से काम चल रहा है। पश्चिमी यूपी का यह क्षेत्र अब गन्ना बेल्ट की बजाय अब ऊर्जा की बेल्ट बनेगा।

पीएम ने पश्चिमी यूपी की लोकसभा सीटों एनडीए के प्रत्याशियों अरूण गोविल, डॉ. संजीव बालियान, चंदन चौहान का नाम लेकर इन्हें जिताने की अपील की और कहा कि कैसा भी मौसम हो, गर्मी कितनी भी हो लेकिन आप वोट डालने के लिए जरूर जाना, औरों को भी लेकर जाना।

PM Modi Rally Meerut: PM address seven Lok Sabha seats from Meerut, gives a tasks to voters
मेरठ रैली में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

भाषण के अंत में मेरठ की जनता को दिया ये जरूरी टास्क
उन्होंने अंत में रैली में आए लोगों को एक जरूरी टास्क भी दिया। उन्होंने कहा कि क्या आप मेरा एक काम करेंगे? यह चुनाव का काम नहीं है, यह मेरा पर्सनल काम है।

विकसित भारत के लिए, बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए महिलाओं के सम्मान के लिए, नौजवानों के लिए, किसानों की समृद्धि के लिए, भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के लिए आप मेरा एक काम करेंगे। ये काम बहुत छोटा सा है। आप घर-घर जाना और कहना कि मोदी मेरठ आए थे और आपको प्रणाम भेजा है। घर-घर मेरा प्रणाम पहुंचा दीजिए। इसके बाद भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed