फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PM Modi Rally in Meerut: Haryana CM Nayab Singh Saini said Modi is being praised in world

PM Modi Rally in Meerut: हरियाणा के सीएम बोले- पूरे विश्व में बज रहा मोदी के विजन का डंका, पढ़िए पूरा भाषण

Sun, 31 Mar 2024 07:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 31 Mar 2024 07:57 PM IST
सार

PM Modi Rally in Meerut : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे विश्व में मोदी के विजन का डंका बज रहा है।

विज्ञापन
PM Modi Rally in Meerut: Haryana CM Nayab Singh Saini said Modi is being praised in world
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेरठ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सबसे पहले उप्र की जनता को हरियाणा की तरफ से राम-राम कहा। इसके बाद बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का पूरे विश्व में डंका बज रहा है। देश की जनता ने तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। इसलिए भाजपा ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें देश के किसान, मजदूर, गरीब, युवा, महिला सभी की चिंता है। कहा कि उप्र की जनता प्रधानमंत्री से प्रेम करती है। पश्चिम उप्र में मेरठ की क्रांतिधरा से लोकसभा चुनाव रैली का शंखनाद किया गया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाना किसानों का सम्मान बताया। कहा कि यह काम केवल मोदी ही कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: पढ़िए पीएम मोदी का पूरा भाषण, बोले- बड़े-बड़े सत्ताधारी जेल में, जमानत के लिए काट रहे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व की कांग्रेस की सरकारों पर भी निशाना साधा। कहा कि हरियाणा प्रदेश पांचों लोकसभा सीट पर कमल खिलेगा। उन्होंने उप्र की जनता से भाजपा और सहयोगी दलों के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally Photos: लोगों में भारी उत्साह, पीएम मोदी की एक झलक पाने को लोग बेताब, मुखौटे लगाकर पहुंचे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed