{"_id":"6244b8e18fcdce67f6405ed8","slug":"players-clashed-for-a-belt-of-rs-250-in-the-stadium-meerut-news-mrt5825151105","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम में 250 रुपये की बेल्ट के लिए भिड़ गए खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम में 250 रुपये की बेल्ट के लिए भिड़ गए खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेडियम में 250 रुपये की बेल्ट के लिए भिड़ गए खिलाड़ी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बुधवार को राष्ट्रीय स्तर के सीनियर एथलीट और जूनियर महिला वेटलिफ्टर के बीच 250 रुपये की कीमत वाली बेल्ट को लेकर विवाद हो गया। दोनों आपस में भिड़ गए। महिला खिलाड़ी ने मारपीट का आरोप लगाकर थाने में तहरीर भी दी। हालांकि बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों में फैसला हो गया।
स्टेडियम में जिम और वेटलिफ्टिंग हॉल में भी एथलीट अभ्यास करते हैं। जूनियर महिला खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि उनकी बेल्ट दूसरे पक्ष के खिलाड़ियों के पास थी। उन्होंने यह बेल्ट देने को कहा था। इसके बाद ही उनसे कहासुनी हुई। वहीं, एथलीटों का कहना था कि यह बेल्ट जिम की है, किसी खिलाड़ी की नहीं। बाद में यह मामला हाथापाई तक पहुंच गया। जूनियर खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद वह आरएसओ गदाधर बारीकी के पास पहुंची तो उन्होंने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कह दी। इसके चलते जूनियर खिलाड़ी सिविल लाइन थाना पहुंच गई और दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया। इस मामले पर आरएसओ गदाधर बारीकी ने बताया कि दोनों पक्ष उनके पास आए थे, लेकिन स्टेडियम में विवाद न हो, इसलिए दोनों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
विवाद मत कीजिए, बेल्ट हम दे देंगे
थाने में मामला पहुंचने के बाद इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने खिलाड़ियों से कहा कि वह विवाद न करें, बेल्ट वह अपनी ओर से दे देंगे। इसके बाद वह शांत हुए।