सरधना। मुल्हैड़ा गांव स्थित जैन मंदिर में शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भगवान पार्श्वनाथ जी की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें तीन बैंड व कई झांकी शामिल रही। सौधर्म इंद्र बनने का लाभ राजकुमार जैन व सारथी बनने का लाभ कृति प्रसाद को मिला। साथ ही कुबेर बनने का सौभाग्य रमेशचंद, विकास कुमार जैन को मिला। पांडुकशिला पर अभिषेक के बाद शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंची और समापन हो गया। इस दौरान देशभक्ति को प्रदर्शित करने वाली भी कई झांकी शामिल रही। मुख्य रूप से पाकिस्तान से वापस लौटे पायलट अभिनंदन की झांकी शामिल रही। इस दौरान अनित जैन, जिनेंद्र जैन, जितेंद्र जैन, रिंकू जैन, राहुल जैन, सोनू जैन, मनीष, विकास जैन, संजय जैन, अंशुल जैन, वैभव जैन, सुकमाल चंद जैन, कपिल जैन, गाजियाबाद जयंती प्रसाद जैन, प्रमोद व सुरेंद्र कुमार जैन, प्रवीण कुमार जैन, सतीश कुमार जैन आदि मौजूद रहे।

भगवान पार्श्वनाथ जी की शोभायात्रा में शामिल देशभक्ति झांकी।- फोटो : SARDANA