फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: pillers construction of rapid rail started

रैपिड रेल का पिलर निर्माण शुरू, किए गए ये खास इंतजाम, अब रात में भी होगा काम

Thu, 09 Jul 2020 02:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: pillers construction of rapid rail started
इंजीनियरों से रैपिड रेल के कार्य की जानकारी लेते एनसीआरटीसी के एमडी विनय कुमार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के शहरवासी वर्ष-2023 तक दिल्ली का सफर 55 मिनट में पूरा कर लेंगे। एनसीआरटीसी शताब्दीनगर तक यह कार्य पूरा करने का दावा कर रहा है। बुधवार को पूजन के बाद शताब्दीनगर से रैपिड रेल पिलर (फाउंडेशन) का कार्य शुरू कर दिया गया। सराय काले खां से मोदीपुरम तक प्रोजेक्ट पूरा करने की सीमा वर्ष-2025 है। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने शताब्दीनगर और मोदीनगर का निरीक्षण किया और आधुनिक कास्टिंग यार्ड का उद्घाटन किया। वहीं, इंजीनियरों को सुरक्षा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


लार्सन एंड टर्बो (एलएंडटी) ने बुधवार से मोदीनगर और शताब्दीनगर में फाउंडेशन का कार्य शुरू कर दिया है। इसके साथ ही साहिबाबाद से दुहाई तक की प्राथमिकता वाले खंड के लिए मुख्य निर्माण शुरू हो गया है। 82 किमी लंबे कॉरिडोर में दुहाई और मोदीपुरम में दो डिपो समेत 24 स्टेशन होंगे। अब पिलर निर्माण रात में भी किया जाएगा। इसके शताब्दीनगर कास्टिंग यार्ड में इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां इंजीनियरों के लिए कमरे आदि का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, अत्याधुनिक मशीनों के साथ रात में कार्य करने के लिए लाइट का भी प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे किया जाएगा निर्माण
एलएंडटी दुहाई (ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे) से मोदीनगर नॉर्थ तक मुरादनगर और मोदीनगर साउथ स्टेशन और मोदीनगर नॉर्थ से लेकर शताब्दीनगर स्टेशन तक एलिवेटेड वायडक्ट का निर्माण कर रहा है। इसके अंतर्गत पांच एलिवेटेड स्टेशन मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी और शताब्दीनगर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पिलर की ऊंचाई
पिलर की ऊंचाई 10/12 मीटर होगी।
परतापुर में पिलर की ऊंचाई 22 मीटर रहेगी।
इन पिलर के बीच की दूरी 25/31 मीटर होगी।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस की नाकामी के सबूत हैं ये तीन बड़े मामले, जानकर होंगे हैरान, एनकाउंटर से बच गया विकास दुबे

पहले चरण में तैयार होने को है वायडक्ट
रेपिड रेल के पहले चरण 17 किमी में पिलर लगभग तैयार हो गए हैं। साहिबाबाद से दुहाई तक किए जा रहे इस चरण में पिलर के ऊपर वायडक्ट (स्ट्रक्चर) रखने की तैयारी है। गुलधर और दुहाई के बीच वायडक्ट के पहले स्पैन को लॉन्च करने की तैयारी है। इस चरण के सभी चार स्टेशनों- साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं, दुहाई से मोदीपुरम के बीच सड़क चौड़ीकरण और यूटिलिटी डायवर्जन का काम चल रहा है। इसके अतिरिक्त दुहाई से मुरादनगर के बीच पाईल लोड टेस्ट भी पूरा हो गया है।

गैस आधारित जेनरेटर का होगा इस्तेमाल
एनसीआरटीसी की ओर से मोदीनगर में बनाए गए मुख्य परियोजना प्रबंधक कार्यालय में स्वच्छ ऊर्जा को ध्यान में रखते हुए गैस आधारित जेनरेटर का प्रयोग जाएगा। दुहाई से शताब्दीनगर के बीच 33 किमी लंबे इस खंड में निर्माण, बिजली, सिग्नलिंग और दूरसंचार से संबंधित सभी कार्य इसी कार्यालय से किए जाएंगे।

इन स्थानों पर बनने हैं सात फुट ओवरब्रिज
एनसीआरटीसी की ओर से सिहानी चुंगी के पास, ऑर्डिनेंस फैक्टरी मुरादनगर, रेलवे स्टेशन रोड मोदीनगर, मोदीनगर बस स्टैंड, हापुड़ रोड मोदीनगर, राजचौपला पर एफओबी का निर्माण किया जाएगा। सातवें एफओबी का निर्माण मोहिउद्दीनपुर में किया जाएगा। कॉरिडोर पर पैदल यात्रियों की अधिक आवाजाही और घनी आबादी को ध्यान में रख स्थानों का चयन किया गया है। इनमें से मुरादनगर आर्डिनेंस फैक्टरी और मोहिउद्दीनपुर फुटओवरब्रिज का निर्माण यातायात को बिना प्रभावित किए किया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed