फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PG offer letters will be submitted from today

सीसीएसयू अपडेट: आज से जमा होंगे पीजी के ऑफर लेटर, एक फरवरी से होंगी एमबीबीएस की परीक्षाएं

Thu, 07 Jan 2021 11:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 07 Jan 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
PG offer letters will be submitted from today
सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में पीजी में पंजीकरण बुधवार को बंद हो गए हैं। आज और शुक्रवार को छात्र-छात्राएं अपनी लॉगइन आईडी से ऑफरलेटर डाउनलोड करके कॉलेजों में जमा करेंगे। 11 से 13 जनवरी तक कॉलेज नियमानुसार मेरिट बनाकर प्रवेश देंगे। आरक्षित वर्गों की खाली सीटों को अंतिम दिन सामान्य श्रेणी की सीटों से भरा जाएगा।

विज्ञापन


पीजी में प्रवेश की बात करें तो अभी एडेड और राजकीय कॉलेजों में एमए, एमएससी व एमकॉम में सीटें खाली पड़ी हैं। ऐसे में जिन कॉलेजों में सीटें हैं वहां पर छात्र-छात्राएं खाली ऑफरलेटर में कॉलेज का नाम लिखकर जमा करा दें। कॉलेज आरक्षण के मुताबिक, मेरिट बनाकर प्रवेश करेंगे। 11 जनवरी से तीन दिन तक प्रवेश होंगे। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया बंद हो जाएगी। 13 जनवरी को कॉलेजों में आरक्षित कोटे की जो सीटें खाली रह गई हैं, उनको सामान्य श्रेणी में भरना होगा। ऑफरलेटर कई कॉलेजों में जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


डीएन कॉलेज में छूटी प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 से
जिन छात्र-छात्राओं की अंतिम सेमेस्टर जून 2020 और वार्षिक प्रणाली की हाल में हुईं रेग्युलर-प्राइवेट की मौखिक परीक्षाएं छूट गई हैं, वे 10 जनवरी से होंगी। अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं अलग-अलग केंद्रों पर कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: उजड़ गया परिवार, पति-पत्नी की मौत से मचा कोहराम, इलाके में पसरा मातम

डीएन कॉलेज के प्रेस प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि उनके यहां परीक्षाएं 15 जनवरी से शुरू होंगी। इनमें बीएससी अंतिम वर्ष वनस्पति विज्ञान एवं भौतिकी, बीए फाइनल शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद, कंप्यूटर एप्लीकेशन, एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर वनस्पति एवं भौतिकी एवं एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर-एमए गाणित की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 जनवरी को सुबह नौ बजे से होंगी।


बीएससी अंतिम वर्ष प्राणि विज्ञान, सांख्यिकी, बीकॉम अंतिम वर्ष, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद और एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर प्राणि विज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा 16 जनवरी को होंगी। बीएससी अंतिम वर्ष रसायन विज्ञान, बीएससी शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 18 जनवरी को होंगी। एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर रसायन विज्ञान की परीक्षाएं 15, 16 और 18 जनवरी को होंगी। डीएन कॉलेज की वेबसाइट पर पूरा कार्यक्रम देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: खौफनाक तरीके से सलमान की हत्या, पंचायत में चार लाख रुपये लगाई जान की कीमत

एक फरवरी से होंगी एमबीबीएस, एमडी व एमएस की परीक्षाएं
सीसीएसयू से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस फर्स्ट प्रोफेशनल नियमित एवं पूरक और एमबीबीएस सेकेंड प्रोफेशनल एंड एमडी-एमएस डिप्लोमा पूरक परीक्षाएं अब एक फरवरी से होंगी। पहले ये परीक्षाएं 12 जनवरी से होनी थीं। पूरा परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed