फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PFI member arrested in Lohia Nagar, ATS interrogated

यूपी: PFI का सदस्य गिरफ्तार, ATS ने घंटो तक की पूछताछ, आरोपी की गतिविधियां मिलीं संदिग्ध

Thu, 17 Nov 2022 06:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2022 06:54 PM IST
सार

Meerut News : पुलिस ने PFI के सदस्य को गिरफ्तार किया है। वहीं ATS ने आरोपी से घंटो तक पूछताछ की। बताया गया कि आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं।

विज्ञापन
PFI member arrested in Lohia Nagar, ATS interrogated
यूपी एटीएस

विस्तार

मेरठ में एटीएस के इनपुट पर खरखौदा पुलिस ने लोहियानगर में रह रहे पीएफआई (पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्य फिरोज रहमान को पकड़ लिया है। फिरोज रहमान मूलरूप से किठौर थाना क्षेत्र के जदौड़ा गांव का निवासी है। फिरोज से एटीएस ने घंटो पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात एटीएस ने खरखौदा पुलिस को जानकारी दी कि लोहिया नगर में फिरोज रहमान रहता है, जो कि पीएफआई का सदस्य है। इंस्पेक्टर खरखौदा राजीव कुमार ने पुलिस टीम के साथ रात में ही लोहिया नगर में दबिश देकर फिरोज रहमान को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, फिरोज रहमान एक पीएफआई एजेंट है तथा पीएफआई के भौतिक सिद्धांतों से प्रभावित होकर सामाजिक व धार्मिक द्वेष फैलाने का प्रयास कर रहा है। देश में स्थापित संवैधानिक मापदंडों के विपरीत देश की शांति, बंधुत्व व सुरक्षा को बाधित करने का प्रयास कर रहा है। भविष्य में कोई आपराधिक घटना की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सेवानिवृत्त DIG के बेटे को बचाने के लिए बड़ा खेल, पुलिस ने मैनेजर को सौंपी पंप की चाबी, ये है मामला

इसे देखते हुए एटीएस ने भी फिरोज रहमान से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार फिरोज रहमान पिछले 10 वर्ष से लोहिया नगर में रह रहा है तथा इन्हीं गतिविधियों में शामिल है। वह मेरठ में किसी छोटे से क्लीनिक में नौकरी करता है। हालांकि, पुलिस अभी जांच करने की बात कह रही है।

यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव: बयानबाजी तेज, मदन भैया पर मंत्री संजीव बालियान का सियासी हमला, कह डाली बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed