Petrol-Diesel Price: मेरठ शहर में आज इन दामों पर मिल रहा पेट्रोल-डीजल, बढ़ती कीमतों का विरोध जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ शहर में आज 4 मार्च को पेट्रोल 89.05 रुपये और डीजल 81.53 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा है।
देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों लेकर विरोध जारी है। पश्चिमी यूपी के जिलों में भी लोग बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। मेरठ में आज 4 मार्च को पेट्रोल की कीमत 89.05 रुपये और डीजल 81.53 रुपये प्रति लीटर है।
डीजल और पेट्रोल के बढे़ दामों पर जताया विरोध
मुजफ्फरनगर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन ने कचहरी में प्रदर्शन किया। प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल के दामों पर मनमाना टैक्स वसूल रही है। इस कारण इनकी कीमत लगातार बढ़ाई जा रही है।
आम जनता बढ़ते मूल्यों से परेशान है। इन पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष इमरान कासमी, यूथ जिलाध्यक्ष आबिद, ओवेसी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मास्टर खालिद आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: रंग लाई अपील: जिंदगी मौत से लड़ रहे शुभम की मदद को बढ़े हाथ, जुड़वां बहनों ने पहले वेतन से दी धनराशि
सुहेलदेव पार्टी ने किया प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और प्रदेश में अपराधों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि सरकार के मनमाने टैक्स के कारण डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़ी है। जीएसटी के दायरे में लाकर इनके मूल्य कम किए जाएं। शुकतीर्थ में एम्स की स्थापना की जाए। प्रदेश में बढ़ते अपराधों को रोका जाए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी, कविता, मुनकीद, शारदा, ब्रिजेश, शांति, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/