{"_id":"603be1514327a01aa4349049","slug":"twin-sisters-come-forward-to-help-shubham-who-is-fighting-with-life-and-death-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रंग लाई अपील: जिंदगी मौत से लड़ रहे शुभम की मदद को बढ़े हाथ, जुड़वां बहनों ने पहले वेतन से दी धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग लाई अपील: जिंदगी मौत से लड़ रहे शुभम की मदद को बढ़े हाथ, जुड़वां बहनों ने पहले वेतन से दी धनराशि
Tue, 02 Mar 2021 12:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
सुभम को चैक थमाते बंसल फार्माकैम प्रा0 ली0 के डायरेक्टर श्री संजय बंसल, वरुण बंसल व सचिन बंसल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में आर्थिक तंगी के कारण जीवन, मृत्यु से लड़ रहे युवा शुभम ग्रोवर की मदद के लिए हर वर्ग से मदद आ रही है। रविवार को जुड़वा बहनें दिव्यांशी, प्रियांशी ने अपने पहले वेतन से शुभम को मदद की। वहीं सोमवार को शुभम को 44,104 रुपये की आर्थिक मदद मिली।
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल की बेटियां दिव्यांशी, प्रियांशी की हाल ही में कैंपस प्लेसमेंट से नौकरी लगी है। उनकी पहली तनख्वाह रविवार को आई। उन्होंने शुभम की दादी को 5100 रुपये का चेक सौंपा। वैभव ने शामली से शुभम के खाते में एक हजार रुपये से अधिक धनराशि भेजी।
अमर उजाला ने शुभम की परेशानी जनता तक पहुंचाई और लोगों से सहयोग मांगा है, ताकि इस युवा की किडनी प्रत्यारोपित होकर इलाज पूरा हो सके। शुभम को जीवनदान मिल सके। खबर प्रकाशित होने के बाद लोगों ने शुभम की मदद को हाथ बढ़ाए हैं। आर्थिक सहयोग भी दे रहे हैं मगर शुभम को इलाज के लिए लगभग 7 लाख रुपयों की जरूरत है। इस राशि में हर व्यक्ति अपना योगदान दे। आपका दान शुभम को जीवन दे सकता है।

शुभम के इलाज के लिए 44 हजार की मदद और मिली
सोमवार को शुभम को 44,104 रुपये की आर्थिक मदद मिली। आप भी शुभम की मदद कर उसके जीवन को बढ़ा सकते हैं। पिछले चार दिन में अमर उजाला फाउंडेशन की अपील पर 65,128 रुपये की सहायता मिल चुकी है। शुभम की किडनी प्रत्यारोपण के लिए सात लाख रुपये की जरूरत है।
सोमवार को सबसे बड़ा 25 हजार रुपये का दान शहर निवासी महेंद्र अग्रवाल, गुड़ वाले के बेटे और युवा व्यापारी मोहित अग्रवाल ने दिया है, जबकि अन्य लोगों 19,104 रुपये की मदद की है। अन्य लोगों में बलविंदर रावत, सुरेंद्र कुमार, दानिश, सतेंद्र पंवार, अशोक कुमार शर्मा, विनीत, रिषभ, मयंक मलिक, महेश कुमार, वीरेंद्र और अभिनव नागर आदि शामिल हैं। इनकी सहायता राशि कम भले ही लेकिन यह दूसरों की मदद के जज्बे को जाहिर करती है।
सीधे बचत खाते में जमा करें मदद
बचत खाता संख्या 00790100014971 (आईएफएससी कोड BARB0MEERUT) में धनराशि सीधे भेज सकते हैं। शुभम की जिंदगी बचाने के पुण्य कार्य में आर्थिक सहायता प्रदान करने वाले सज्जनों और संस्थाओं के नाम अमर उजाला में प्रकाशित किए जाएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/