{"_id":"5d6d2d568ebc3e93ab3b6823","slug":"peoples-thrashed-a-woman-on-suspicion-of-child-theft-at-bijnor-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में मनोरोगी महिला को पीटा, पुलिस ने एक युवक के खिलाफ की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में मनोरोगी महिला को पीटा, पुलिस ने एक युवक के खिलाफ की कार्रवाई
Tue, 03 Sep 2019 02:07 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद में कोतवाली देहात क्षेत्र के कस्बे में कुछ लोगों ने बच्चा चोरी का शोर मचाते हुए एक मनोरोगी महिला को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और बच्चा चोर की अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति को थाने ले ले आई। पुलिस ने जानकारी लेने के बाद चोरी की अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
मोहल्ला रजा कॉलोनी निवासी मनोरोगी महिला खेरूनिशा घूमते-फिरते सोमवार को मोहल्ला सादात में पहुंच गई। कुछ लोगों ने बच्चा चोर गिरोह की सदस्य होने का शोर मचाते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मोहल्ले में पहुंची तो महिला को पीटने वाले फरार हो गए। पुलिस महिला को भीड़ से छुड़ाकर अपने साथ थाने ले आई। इसके अलावा पुलिस बच्चा चोर होने की अफवाह फैलाने वाले मोहल्ला सादात निवासी नासिर को भी थाने ले आई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में बच्चा चोरी के शक में महिला को भीड़ ने जमकर पीटा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
मोहल्ला रजा कॉलोनी के लोगों ने बताया कि महिला मनोरोगी है और सात साल से मोहल्ले में ही रहती है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद महिला को मोहल्ले के लोगों के सुपुर्द कर दिया, जबकि अफवाह फैलाने वाले नासिर का चालान कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने कहा कि बच्चा चोर की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/