मेरठ में बच्चा चोरी के शक में महिला को भीड़ ने जमकर पीटा, पुलिस को सौंपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह भी पढ़ें: पुलिस भर्ती परीक्षा का मेडिकल बाकी था, अचानक बेटे के साथ हुआ कुछ ऐसा, चकनाचूर हुए परिवार के सपने
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर के समय बेगमपुल क्षेत्र में आई एक महिला को लोगों ने बच्चा चोरी के शक में पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद लोगों ने महिला को बच्चा चोर बताते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस महिला को लेकर थाने पहुंची है जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
मेरठ व आसपास के क्षेत्रों में लगातार फैल रही बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अफवाहों से हो रही मारपीट की घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अफसर मुस्तैद हैं। वहीं, चेतावनी दी कि इसमें लिप्त लोगों को जेल भेजा जाएगा। इसके अलावा कई क्षेत्रों में पुलिस ई-रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर अफवाहें न फैलाने की गुजारिश की है।
यह भी पढ़ें: कोचिंग जा रहे छात्र की जेब से मोबाइल उड़ाकर भाग रहे चोर को रंगे हाथ पकड़ा, जमकर धुनाई
उधर गांवों में बैठक करके पुलिस ने ग्रामीणों से अफवाह फैलने से रोकने की अपील की। पुलिस चौकी मऊखास इंचार्ज दरोगा सोमनाथ राय ने समयपुर, नंगला कबूलपुर, सिसौली, मुरलीपुर, मेघराजपुर आदि गांवों में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि बच्चा चोरी की घटना को अफवाह करार दिया। वहीं, एक दूसरे से मिलकर ऐसी अफवाह को रोकने के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों जेल भेजा जाएगा।