फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People shivering with cold winds, December 18 was the coldest day in 15 years

बढ़ी ठिठुरन: सर्द हवाओं से कांपे लोग,15 साल में सबसे ठंडा रहा 18 दिसंबर का दिन

Sun, 19 Dec 2021 12:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Dec 2021 12:27 PM IST
सार

शीत लहर ने शरीर को कंपकंपा कर रख दिया है। शनिवार को बर्फीली हवाओं का असर दिन भर रहा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
People shivering with cold winds, December 18 was the coldest day in 15 years
weather meerut - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैदानी इलाकों में चल रही सर्द हवाओं से लोग कांपने लगे हैं। शनिवार को दिन का तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान और भी नीचे जाने की आशंका है। पिछले 15 सालों में 18 दिसंबर का दिन सबसे ठंडा रहा। कोल्ड-डे कंडीशन जैसी स्थिति रही। 

विज्ञापन


सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिस कारण शीत लहर ने शरीर को कंपकंपा कर रख दिया। बर्फीली हवाओं का असर दिन भर रहा। दिन में लोग अलाव जलाकर ठंड को दूर करते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब सात डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
विज्ञापन


सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही कहना है कि जब सर्दियों के मौसम में दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे चला जाए तो उसे कोल्ड डे कंडीशन कहते हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी अगले तीन चार दिन में और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में कांग्रेस की मैराथन आज: बॉक्सर विजेंद्र ने बढ़ाया हौसला, टीशर्ट के लिए प्रतिभागियों में मची मारामारी 

ठंड से रहें सावधान वरना सेहत को हो जाएगा नुकसान
अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम और उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में तीन हजार से ज्यादा रोगी पहुंचे। मेडिकल के मेडिसिन विभाग प्रभारी डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ कोल्ड डायरिया, फीवर, दर्द, खांसी-जुकाम के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नवरतन का कहना है कि बच्चों का बचाव करें। 

ये बरतें सावधानियां
-गर्म कपड़ों के बिना बाहर नहीं निकलना चाहिए
-ठंडे पानी के स्थान पर गुनगुने पानी का सेवन करें
-जो बुजुर्ग सुबह के समय सैर जाते हैं उन्हें चाहिए कि वह ऐसे समय में वॉक करें जब धूप निकल चुकी चुकी हो
-बाहर निकलते समय अपने को पूरी तरीके से कवर कर लें

20 स्थानों पर जलाए अलाव
ठंड बढ़ने के बाद नगर निगम ने शहर में 20 स्थानों पर अलाव जलवा दिए। नगर निगम के चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार का कहना है कि शनिवार को स्थान बढ़ाए गए हैं। शहर में घंटाघर, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा चौराहा, सोहराब गेट रोडवेज बस अड्डा, भैसाली रोडवेज बस अड्डा, सिटी रेलवे स्टेशन, मेट्रो प्लाजा, संजय वन चौराहा पर अलाव जलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed