{"_id":"5ff4c0308ebc3e31cf433a79","slug":"people-of-the-area-were-troubled-by-water-logging-meerut-news-mrt519080935","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से परेशान हुए क्षेत्र के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से परेशान हुए क्षेत्र के लोग
विज्ञापन
जलभराव से परेशान हुए क्षेत्र के लोग
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र वार्ड 88 स्थित शालीमार गार्डन, मजीदनगर और श्यामनगर में हुए गंदगी और जलभराव को लेकर क्षेत्र के लोगों ने हंगामा कर गलियां बनाने की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी इन कॉलोनियों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिसके कारण शालीमार गार्डन, मजीद नगर आदि में गंदगी और जल भराव हो रहा है।
बुधवार वार्ड 88 स्थित शालीमार गार्डन, मजीद नगर, श्यामनगर आदि में हो रही गंदगी और जलभराव को लेकर श्यामनगर, शालीमार गार्डन आदि के लोगों ने हंगामा करते हुए निगम कर्मचारियों पर सफाई न करने का आरोप लगाया। कालोनी निवासी इंतजार तोमर ने बताया कि श्यामनगर रोड के नाले बनने के कारण शालीमार गार्डन, मजीद नगर और श्यामनगर की गलियां नीची पड़ गई हैं। जिससे पानी निकासी नहीं हो पा रही है और गलियों में जल भराव हो रहा है। इस मामले की शिकायत डीएम से की जा चुकी है। शालिमार निवासी इरफान मेवाती ने बताया कि शालिमार गार्डन की गलियों से तो निकलना भी मुश्किल हो रहा है। रविवार को हुई बारिश के बाद से सफाई कर्मियों को फोन किया जा रहा है। उसके बाद भी कोई नहीं यहां नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। इस दौरान इरफान मेवाती, यूसुफ मेवाती, बाबर पुरिया नदीम आदि मौजूद रहे। संवाद