{"_id":"60b988938ebc3e59b4438a77","slug":"people-from-delhi-haryana-are-booking-covaxin-2nd-dose-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली और हरियाणा के लोग मेरठ में बुक करा रहे हैं कोवाक्सिन की दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली और हरियाणा के लोग मेरठ में बुक करा रहे हैं कोवाक्सिन की दूसरी डोज
Fri, 04 Jun 2021 07:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Jun 2021 07:27 AM IST
सार
अधिकारी प्रवीन गौतम का कहना है कि दिल्ली और हरियाणा के लोग मेरठ में कोवाक्सिन की दूसरी डोज बुक करा रहे हैं क्योंकि राजधानी में इसकी किल्लत है।
विज्ञापन
प्रवीन गौतम
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों से कोरोना वैक्सीन की कमी की खबरें आ रही हैं। दूसरी तरफ सरकार ने दो खुराकों के बीच का अंतराल बढ़ाने की भी वकालत की है लेकिन इससे उन लोगों में खास तौर से भ्रम और असमंजस की स्थिति है जो टीके की एक खुराक लगवा चुके हैं। शायद इसीलिए वे दूसरी खुराक लेने की फिराक में दूसरे स्थानों और यहां तक कि पड़ोसी राज्यों का रुख कर रहे हैं।
मेरठ में टीकाकरण अभियान से जुड़े एक अधिकारी ने यही खुलासा किया है। अधिकारी प्रवीन गौतम का कहना है कि दिल्ली और हरियाणा के लोग मेरठ में कोवाक्सिन की दूसरी डोज बुक करा रहे हैं क्योंकि राजधानी में इसकी किल्लत है।
गौतम बताते हैं कि दिल्ली के लोगों ने 18 से 44 आयुवर्ग के बीच के करीब 70 प्रतिशत स्लॉट बुक करा लिए हैं। यह स्थिति तब है जब हम उसके लिए उन्हे हतोत्साहित करते हैं या ऐसा करने की मनाही करते हैं।