फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   people forget Social distancing in front of bank to get the cash in Saharanpur

यूपी: एक हजार रुपये के लिए तपती धूप के बीच सड़कों पर घंटों बैठे रहे ग्राहक, भूले सोशल डिस्टेंस

Tue, 26 May 2020 02:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 May 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
people forget Social distancing in front of bank to get the cash in Saharanpur
बैंक के बाहर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लॉकडाउन के बीच मंगलवार को चिलचिलाती गर्मी के बीच बैंक से एक हजार रुपये निकलवाने के लिए ज्यादातर महिलाओं और अन्य ग्राहकों को कई घंटे तक तपती सड़क पर बैठना पड़ा। जल्दी नंबर के चक्कर में कई बार सोशल डिस्टेंस को भी लोग भूल गए। बार.बार हंगामा हुआ। पुलिस टीम को पहुंचकर चेतावनी देनी पड़ी। बाहरी लोगों की भीड़ रोकने के लिए उनकी वीडियोग्राफी कर चालान काटने पड़े।

विज्ञापन


शहर के शुगर मिल रोड पर मंगलवार दोपहर यही नजारा देखने को मिला। यहां कुछ बुजुर्ग और महिलाएं कतार में काफी देर तक लगने के बाद थक गए और गर्मी में तपती सड़क पर ही बैठ गए।
विज्ञापन


कुछ महिलाएं बैंक शाखा के आफिस में जाने की बेताबी में सोशल डिस्टेंस को भूल गई। मजबूरी में बैंक वालों को पुलिस टीम बुलानी पड़ी। बाइकों पर पहुंचे तीन सिपाहियों ने कतार में लगे लोगों को सर्किल में बिठवााया। इसके बाद एक.एक कर अंदर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कतारों में खड़े कुछ लोगों ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के अलावा  मानकमऊ, ककराला, बीतिया, थरौली सहित आसपास के अन्य गांवों से पहुंचे हैं। उनके खाते में एक हजार रुपये पहुंचे हैं। लॉकडाउन के कारण हालात खराब हैं। इसलिए खाते से कैश निकलवाने के लिए पहुंचे हैं। उनके पास एटीएम भी नहीं हैं।

इनमें ज्यादातर तो अंगूठा लगाकर कैश लेने वाले रहे। कुछ ग्राहकों को इसलिए बाहर कर दिया गया क्योंकि वे मास्क पहनकर नहीं आए थे। थाना सदर प्रभारी पंकज कुमार पंत ने कहा कि क्षेत्र के अधिकतर बैंकों में पुलिस टीमों को भेजकर लोगों को समझाना पड़ रहा है।

साप्ताहिक बंदी के कारण भी बंद करवाई दुकानें
शुगर मिल, लेबर कालोनी, शारदानगर, खलासी लाइन सहित कुछ अन्य जगहों पर साप्ताहिक बंदी का दिवस होने के कारण दोपहर में ही दुकानों को बंद करा दिया गया। हालांकि कई दुकानदार ये तर्क देते रहे कि लॉकडाउन में पहले से ही कारोबार बंद था। इसलिए अब ऐसे दिवसों में रियायत दी जानी चाहिए। इन हालात में दुकानों पर पहुंचे ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed