{"_id":"5e8cafae8ebc3e6fbe7cd226","slug":"people-are-in-panic-due-to-guldar-in-pauti-village-of-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: पेड़ पर दिखा गुलदार, गांव में दहशत, जंगल में जाने से डर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: पेड़ पर दिखा गुलदार, गांव में दहशत, जंगल में जाने से डर रहे लोग
Tue, 07 Apr 2020 10:22 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:22 PM IST
सार
बिजनौर के गांव पौटी में गुलदार देखे जाने से आतंक फैल गया। गुलदार के भय से ग्रामवासी जंगल जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
पेड़ पर दिखा गुलदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद में ग्राम पौटी में गुलदार देखे जाने से आतंक फैल गया। गुलदार यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ा हुआ था। ग्रामवासी जब वहां पहुंचे तो वह पेड़ से उतरकर जंगल में भाग गया। गुलदार के भय से ग्रामवासी जंगल जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह छह बजे गांव पौटी निवासी ऊधम सिंह, सतपाल सिंह और बबलू अपने खेतों पर जा रहे थे। इस दौरान गांव के ही लड्डन ने खेत पर यूकेलिप्टस के पेड़ पर गुलदार को देखा। उन्होंने गांव में गुलदार होने की जानकारी ग्राम प्रधान सोनू सैनी और ग्रामवासियों को दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिजनौर: किशोर की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने गुलदार को मार डाला
विज्ञापन
सूचना पर ग्रामीण वहां पहुंचे तो शोर सुनकर गुलदार पेड़ से उतरकर जंगल में भाग गया। ग्राम प्रधान द्वारा गांव में गुलदार होने की सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन दोपहर तक भी वन विभाग का कोई कर्मचारी गांव नही पहुंचा। गांव में गुलदार देखे जाने से लोग डरे हुए हैं। ग्रामवासियों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़े जाने की मांग की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/