{"_id":"5e13340d8ebc3e87db426d8d","slug":"the-villagers-has-killed-a-guldar-in-bijnor-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: किशोर की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने गुलदार को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: किशोर की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने गुलदार को मार डाला
Mon, 06 Jan 2020 06:56 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 06 Jan 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने गुलदार को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद में नजीबाबाद क्षेत्र के गांव भोगपुर में स्कूल के बाहर खेल रहे छात्र को गुलदार ने खेत में ले जाकर मार दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने खेत की घेराबंदी की। डंडों से हमला किया और फायरिंग भी की, जिससे गुलदार मारा गया।
विज्ञापन
गांव भोगपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार दोपहर करीब दो बजे मिड-डे मील खाने के बाद बच्चे स्कूल के बाहर खेल रहे थे। तभी पास के खेत से निकले गुलदार कक्षा सात के छात्र प्रशांत (13) को दबोचकर खेत में ले गया। वहां से गुजर रहे तिलक सिंह ने खेत में घुसकर गुलदार के सिर पर डंडा मारा तो वह छात्र को छोड़कर खेत में भाग गया। तब तक छात्र की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हुई। ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खेतों में घुस गए। गुलदार पर डंडों से हमला किया और फायरिंग की। इस बीच डीएम रमाकांत पांडेय, एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण सिंह, रेंजर गजेंद्र यादव व हरीश मेहता पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
जनाक्रोश में मारा गया गुलदार : डीएम
डीएम रमाकांत पांडेय के अनुसार गुलदार ने पहले भी एक बच्चे को मारा था। वह प्रशांत को मारकर शव के पास ही बैठा था। इससे साफ है कि वह आदमखोर हो गया था। मौके पर जनाक्रोश था। दुर्भाग्य है कि गुलदार मारा गया। उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई थी। लोगों ने गुलदार पर गोलियां चलाईं इससे वह मारा गया। अगर कोई व्यक्ति आकर कहता है कि उसकी गोली से गुलदार मरा तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहां तमाम लोग मौजूद थे। खुद वह भी वहां मौजूद थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/