{"_id":"5f232e838ebc3e637f2bbdc1","slug":"patients-are-getting-less-according-to-samples-meerut-news-mrt493905818","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अपडेट: मेरठ के लिए अच्छी खबर, सैंपलों के हिसाब से कम हो रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अपडेट: मेरठ के लिए अच्छी खबर, सैंपलों के हिसाब से कम हो रहे मरीज
Fri, 31 Jul 2020 11:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सैंपलों के लिहाज से कोरोना के मरीजों की संख्या कम हो रही है। बृहस्पतिवार को 2154 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें कोरोना के 34 नए मरीज मिले हैं। सैंपलों के हिसाब से यह करीब 1.6 प्रतिशत है।
विज्ञापन
बता दें कि नए मरीजों में 10 छात्र, आठ महिलाएं, पुलिसकर्मी, शिक्षक, इंजीनियर और अधिवक्ता शामिल हैं। इनमें 16 महिलाएं हैं और 11 नए केस हैं। दो साल का बालक और चार साल की बालिका भी है। ये इंदिरा कॉलोनी हस्तिनापुर के रहने वाले हैं। सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति 67 साल के हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में एक दिन में मिले 100 से भी ज्यादा मरीज, बिजनौर में एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित
विज्ञापन
ये नए मरीज शास्त्रीनगर, मंगलपांडे नगर, तक्षशिला, सूरजकुंड, हस्तिनापुर, स्पोर्ट्स सिटी मोदीपुरम, रोहटा रोड, इस्लामाबाद, शेरगढ़ी शास्त्रीनगर, ढींढाला और पल्लवपुरम निवासी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर से ज्यादा अब देहात में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। घरेलू महिलाएं ज्यादा संख्या में संक्रमित हो रही हैं। मेरठ में अब मरीजों की कुल संख्या 2103 हो गई है। अब तक 1737 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। 89 लोगों की मौत हो चुकी है। अब 277 सक्रिय मरीज हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/