फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   coronavirus in west UP: more than hundred new positive found in one day

पश्चिमी यूपी में एक दिन में मिले 100 से भी ज्यादा मरीज, बिजनौर में एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित

Thu, 30 Jul 2020 10:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in west UP: more than hundred new positive found in one day
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। वेस्ट यूपी में गुरुवार को एक ही दिन में सौ से भी ज्यादा नए संक्रमित सामने आए हैं। मेरठ में आज 34 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। वहीं बिजनौर में एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित मिले हैं। मुजफ्फरनगर में 23, शामली मेें 9 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। आगे विस्तार से जानें किस जिले में क्या है संक्रमण की मौजूदा स्थिति:- 

विज्ञापन


सहारनपुर में मिले 36 संक्रमित
सहारनपुर में गुरुवार को कोरोना के 36 नए केस मिले। । सभी मरीजों को कोविड 19 अस्पतालों में भर्ती किया गया है। उनके परिजनों को क्वारंटीन किया है। इनके सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


घलौली गांव को किया सैनिटाइज
कोरोना संक्रमण से बचने के लिएघलौली गांव में समाजसेवी आशु त्यागी के नेतृत्व में युवाओं ने गांव के शिव मंदिर, प्राथमिक विद्यालय, रविदास मंदिर समेत अन्य स्थानों पर मशीनों द्वारा सैनिटाइज का छिड़काव कराया। साथ-साथ गांव के बुजुर्गों,  बच्चों व महिलाओं को मास्क व और सैनिटाइजर का वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में 34 नए मरीज मिले, 15 इलाके अनलॉक किए 
मेरठ में आज 34 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं शहर व देहात के 15 इलाकों को गुरुवार को अनलॉक कर दिया गया। शहर और देहात के 15 इलाकों को ग्रीन जोन में शामिल होने के बाद अनलॉक किया गया है। जहां से सील हटा ली गई है। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर इन इलाकों को अनलॉक किया गया है।

जिन इलाकों को अनलॉक किया गया है। उनमें लखवाया, पल्लवपुरम फेज फेस वन, रानी दुर्गावती गर्ल्स हॉस्टल सुभारती, वैष्णो धाम कॉलोनी कंकरखेड़ा,  इंदिरापुरम, फतेहउल्लापुर, शौकत कॉलोनी, तारापुरी, जयदेवीनगर, सरायलाल दास, मोहल्ला चाहमेमरान, नन्द राम चौक, स्वामीपाड़ा, बुढ़ानागेट, डाबका, गांव नंगला राठी, प्रयान चौक बाजार सरधना,  सिसौली हैं।  

मुजफ्फरनगर में 23 कोरोना पॉजिटिव मिले
शहर और देहात में कोरोना के केस लगातार मिल रहे हैं। गुरुवार को भी 23 नए लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि सात लोग ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से घर भेजा गया है।एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि 23 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। 153 सैंपल की जांच में नौ लोग पॉजिटिव आए। रैपिड जांच में 13 लोग और ट्रू नेट में एक व्यक्ति संक्रमित मिला।

इनमें अंबा विहार में एक, गंगारामपुरा में तीन, रेलवे रोड पर दो, जनकपुरी में एक, मल्हूपुरा में एक, गन्ना शोध संस्थान में छह, अबूपुरा में एक, कोर्ट परिसर में एक, कृष्णापुरी में एक, पुरकाजी में दो, शेरनगर में एक, शांति नगर में दो, लद्दावाला में एक केस मिला है।

गन्ना शोध संस्थान के गन्ना वैज्ञानिक के सभी परिजन संक्रमित मिले हैं। अब तक 14 लोग यहां संक्रमित मिल चुके हैं। बृहस्पतिवार को सात मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 799 केस मिल चुके हैं। जिनमें 605 मरीज ठीक हो चुके है। अब भी एक्टिव केस 165 है।

एक ही परिवार के चार लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
बिजनौर जनपद के धामपुर की पंजाबी कालोनी में एक परिवार की दो महिलाओं सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर परिवार व कालोनी के अन्य लोगों का भी परीक्षण किया। इस कालोनी में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ कर अब पांच हो गई है। यह सभी एक ही परिवार के हैं।  

पालिका की टीम ने कालोनी को सैनिटाइज किया। कालोनी को प्रशासन की ओर से तीन दिन पहले से सील कर दिया गया है। इस कालोनी में एक केस तीन दिन पहले पॉजिटिव आ चुका है। उधर, कालोनी के लोगों ने प्रशासन से हॉटस्पॉट क्षेत्र पर लोगों की आवाजाही रोकने को सख्ती करने की मांग की है। 

शामली जिले में एक महिला समेत कोरोना के नौ नए संक्रमित मिले हैं। इनमें दो कैराना तथा सात मामले कैराना क्षेत्र के हैं। सक्रिय केस 114 रह गए हैं।

बागपत जिले में आजचार मरीज सामने सामने आए हैं। जिले में कुल मरीजों की संख्या 601 है। एक्टिव पाॅजिटिव केस 56 हैं जबकि 530 संक्रमित ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जिले में अब तक 11 मौत हुई हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed