{"_id":"634d75bdffa28d5260070f50","slug":"parul-chaudhary-and-nitin-of-meerut-have-won-the-gold-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ का नाम रोशन: पारुल और नितिन ने झटका स्वर्ण पदक, शानदार रहा दोनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ का नाम रोशन: पारुल और नितिन ने झटका स्वर्ण पदक, शानदार रहा दोनों का प्रदर्शन
Mon, 17 Oct 2022 09:03 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 17 Oct 2022 09:03 PM IST
सार
मेरठ के खिलाड़ियों ने फिर से जिले का नाम रोशन किया है। पारुल चौधरी और नितिन स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
पारुल चौधरी और नितिन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कर्नाटक में आयोजित 61वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2022 में मेरठ के इकलौता गांव निवासी धाविका पारुल चौधरी ने पांच हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। पारुल ने यह दूरी 16ः24ः90 मिनट में पूरी की। पारुल का सर्वोत्तम समय 15:36.03 मिनट रहा है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 19 अक्तूबर को पारुल तीन हजार मीटर स्टेपल चेज में प्रतभाग करेंगी।
विज्ञापन
जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, सचिव अनु कुमार, भारतीय रेलवे टीम के मैनेजर अनु कुमार ने पारुल को बधाई दी। वहीं सैफई में आयोजित द्वितीय उत्तर प्रदेश अंडर-23 राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन कंकरखेड़ा निवासी नितिन ने 46.80 सेकेंड के साथ में अपना सर्वोत्तम समय निकालते हुए स्वर्ण पदक झटका। जिला संघ ने उनके कोच विशाल सक्सेना व अमिता सक्सेना को बधाई दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: ट्रक से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, महिला समेत पांच घायल, दंपती ने अस्पताल में दम तोड़ा
विज्ञापन