फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Party once again played Jat card in West

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने खेला जाट कार्ड, पश्चिमी यूपी की राजनीति को लेकर पढ़िए पूरा अपडेट

Sat, 29 Aug 2020 10:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2020 10:47 AM IST
सार

  • भाजपा ने एक बार फिर खेला पश्चिमी यूपी में जाट कार्ड
  • मोहित बेनीवाल की ताजपोशी को पुराने नेता नहीं कर पा रहे हजम

विज्ञापन
Meerut News: Party once again played Jat card in West
एक-दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने पश्चिमी क्षेत्र में विधानसभा चुनाव से पहले फिर से जाट कार्ड खेला है। पहले जहां भूपेंद्र चौधरी को पश्चिमी क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया था, वहीं अब अश्वनी त्यागी के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद शामली जनपद के मोहित बेनीवाल को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है। हालांकि, मोहित बेनीवाल का राजनैतिक सफर मात्र चार साल का है और पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष के रूप में उनकी ताजपोशी को पुराने नेता हजम नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को भाजपा उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की। जिसमें भाजपा पश्चिम क्षेत्र से निवर्तमान क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल को पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे अश्वनी त्यागी हाल ही में भाजपा प्रदेश कमेटी में महामंत्री बने हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष को लेकर पार्टी में शुरू से ही चर्चा थी कि यदि अश्वनी त्यागी रिपीट नहीं होते हैं तो मोहित बेनीवाल पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष बनेंगे। पार्टी में बेनीवाल के साथ ही अशोक मोगा, देवेंद्र चौधरी, वाईपी सिंह, डीके शर्मा के नाम पर भी चर्चा थी। लेकिन बेनीवाल को अश्वनी त्यागी के बाद सबसे ऊपर आंका जा रहा था। इसका बड़ा कारण उनकी प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल से करीबी बताई जा रही है।
विज्ञापन


बीटेक के बाद राजनीति में सक्रिय हुए
मोहित बेनीवाल भाजपा पश्चिम क्षेत्र की टीम में निवर्तमान महामंत्री थे। इससे पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। मूलरूप से गांव खेड़ा गदई निवासी मोहित बेनीवाल ने आईआईटी दिल्ली से बीटेक किया। इसके बाद वह भाजपा की राजनीति में सक्रिय हुए। भाजपा ने बेनीवाल को नव मतदाता अभियान का प्रदेश संयोजक भी बनाया था। वर्ष 2017 के उप्र विधानसभा चुनाव और नगर निकाय चुनाव में बिजनौर जनपद में मुख्य जिम्मेदारी निभाई थी। बेननीवाल के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रदेश के महामंत्री अश्वनी त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम, देवेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन, प्रदेश उर्दू अकादमी के सदस्य कुंवर बासित अली ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: मेघालय की युवती को नशे की गोलियां देकर चार माह तक दुष्कर्म, घर में मिली बंधक, आरोपी गिरफ्तार

आसान नहीं होगी मोहित की राह
क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद भाजपा में बहुत अहम होता है। पार्टी के जिला और महानगर संगठनों पर पकड़ के साथ ही पूरी चुनावी रणनीति अध्यक्ष के जिम्मे होती है। इससे भी ज्यादा अहम क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन होगा। भाजपा में मोहित बेनीवाल से वरिष्ठ तमाम लोग हैं, ऐसे में वह उनके साथ कैसे सामंजस्य कैसे बैठाएंगे, यह सबसे बड़ी चुनौती होगी। वहीं मात्र चार-पांच साल के सक्रिय राजनैतिक सफर में ही क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर पहुंचना भाजपा के तमाम पुराने खांटी नेताओं को रास नहीं आ रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed