मेरठ: मेघालय की युवती को नशे की गोलियां देकर चार माह तक दुष्कर्म, घर में मिली बंधक, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार, बंधक मिली युवती, दूसरे वर्ग का है आरोपी, नशे की गोलियां भी मिलीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में युवती को नशे की गोलियां खिलाकर चार माह तक बंधक बनाकर रखने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
मेघालय की युवती से दिल्ली में दोस्ती की और फिर दूसरे समुदाय का युवक उसे अगवा कर मेरठ ले आया। युवती को नशे की गोलियां देकर आरोपी दुष्कर्म करता रहा। करीब चार माह बाद पुलिस ने युवती को गुरुवार को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार, मेघालय की एक युवती दिल्ली में अपनी मौसी के यहां रहकर नौकरी कर रही थी। मेरठ के खैरनगर निवासी अदनान से उसकी दोस्ती हो गई।
आरोप है कि अदनान ने नाम और गलत धर्म बताकर युवती से दोस्ती की थी। आरोपी युवती को मेरठ ले आया और उसे बंधक बनाकर खैरनगर में अपने घर पर रखा। आरोपी युवती को नशे की गोलियां खिलाता और खुद भी खाता था। इसके बाद वह दुष्कर्म करता था।
यह भी पढ़ें बाढ़ से जूझते परिवारों को देख किसान ने लिया नाव बनाने का फैसला, बचा रहे सैकड़ों जिंदगियां
युवती ने 10 दिन पहले फोन पर अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसका मुकदमा मेघालय में दर्ज हुआ। मुकदमे की जानकारी मेरठ पुलिस को दी गई। गुरुवार देर रात देहली गेट पुलिस ने युवती को बरामद कर आरोपी अदनान को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर देहली गेट राजेंद्र त्यागी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। युवती ने पुलिस को बयान दर्ज कराए हैं। जिसमें आरोपी पर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है।
लॉकडाउन में युवती को मेरठ लाया था आरोपी
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने कहा कि लॉकडाउन में दिल्ली में ऑफिस बंद हो गया था। आरोपी उसे जबरन मेरठ ले आया। कई बार आरोपी के चंगुल से छूटने का प्रयास किया। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी। पुलिस का दावा है कि आरोपी के घर से नशे की गोलियां बरामद हुई हैं।
पुलिस सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच कर रही है। लड़की की बरामदगी के बाद पुलिस ने परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी। आरोपी दूसरे समुदाय का है, इसका पता लगने पर पीड़ित परिवार का आक्रोश और भी बढ़ गया। वह बेटी को लेने मेघालय से मेरठ आ रहे हैं।
पुलिस ने युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवती के बयान दर्ज कर रही है। उसी आधार पर कार्रवाई चल रही है। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होगी। मेघालय की पुलिस को भी इसके बारे में अवगत करा दिया। -अजय साहनी, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/