फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parrots being smuggled into roadways buses, Forest Department team caught seventy parrots in meerut

मेरठ: रोडवेज बसों में हो रही तोतों की तस्करी, वन विभाग की टीम ने पकड़े 70 तोते

Tue, 08 Sep 2020 05:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Sep 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Parrots being smuggled into roadways buses, Forest Department team caught seventy parrots in meerut
वन विभाग की टीम द्वारा पकड़े गए तोते - फोटो : amar ujala

पश्चिमी यूपी में वन्य जीवों की तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। वन विभाग की टीम ने तोतों की तस्करी के मामले में शिकायत मिलने के बाद बड़ी कार्रवाई की है। रोडवेज की बस में ही तोतों की तस्करी का मामला सामने आया है। इसमें रोडवेज के बस कंडक्टर और ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


वन्य जीव जंतुओं की तस्करी का मामला अक्सर सामने आता रहा है। सोमवार देर रात को बड़ा मामला मेरठ में सामने आया है। वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि मुरादाबाद से बड़ी संख्या में तोते मेरठ के लिए तस्करी करके लाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने मेरठ के बस स्टैंड पर छापामारी की तो बड़ी संख्या में तोते मिल गए। वहीं रोडवेज बस के दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ड्राइवर सत्यवान त्यागी और कंडक्टर महक आर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या, 10 लाख की नगदी और पांच किलो चांदी लूट ले गए बदमाश

डीएफओ मेरठ अदिति शर्मा का कहना है कि पूरे मामले में जांच बैठा दी गई है। गंभीर मामला है। इतने तोते कहां से लाए गए, क्या मामला हुआ है, रोडवेज की बसों में कैसे यह बिना जांच के तोते लाए गए। इसको लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed