{"_id":"5f567e6d8ebc3e45a5307404","slug":"parrots-being-smuggled-into-roadways-buses-forest-department-team-caught-seventy-parrots-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: रोडवेज बसों में हो रही तोतों की तस्करी, वन विभाग की टीम ने पकड़े 70 तोते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: रोडवेज बसों में हो रही तोतों की तस्करी, वन विभाग की टीम ने पकड़े 70 तोते
Tue, 08 Sep 2020 05:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 08 Sep 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की टीम द्वारा पकड़े गए तोते
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी में वन्य जीवों की तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। वन विभाग की टीम ने तोतों की तस्करी के मामले में शिकायत मिलने के बाद बड़ी कार्रवाई की है। रोडवेज की बस में ही तोतों की तस्करी का मामला सामने आया है। इसमें रोडवेज के बस कंडक्टर और ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
वन्य जीव जंतुओं की तस्करी का मामला अक्सर सामने आता रहा है। सोमवार देर रात को बड़ा मामला मेरठ में सामने आया है। वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि मुरादाबाद से बड़ी संख्या में तोते मेरठ के लिए तस्करी करके लाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने मेरठ के बस स्टैंड पर छापामारी की तो बड़ी संख्या में तोते मिल गए। वहीं रोडवेज बस के दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ड्राइवर सत्यवान त्यागी और कंडक्टर महक आर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या, 10 लाख की नगदी और पांच किलो चांदी लूट ले गए बदमाश
डीएफओ मेरठ अदिति शर्मा का कहना है कि पूरे मामले में जांच बैठा दी गई है। गंभीर मामला है। इतने तोते कहां से लाए गए, क्या मामला हुआ है, रोडवेज की बसों में कैसे यह बिना जांच के तोते लाए गए। इसको लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/