{"_id":"603feb2a8ebc3e8ceb0ed31e","slug":"parivaar-ko-behosh-kar-premee-ke-saath-pharaar-meerut-news-mrt5281952127","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ देकर प्रेमी संग फरार हुई युवती, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ देकर प्रेमी संग फरार हुई युवती, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
Thu, 04 Mar 2021 06:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक युवती ने अपने परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ये है मामला
लिसाड़ी गेट में एक युवती ने अपने परिवार के लोगों को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। उसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बुधवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर युवती को बरामद कराने की मांग की है। पीड़ित परिवार लिसाड़ी गेट के जाकिर कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार का आरोप है कि 24 फरवरी को एक युवक उनके घर से बेटी को अगवा कर ले गया है। पूरे परिवार को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और सोने-चांदी के जेवरात भी ले गया। उन्होंने बताया कि घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बनाने की 10 भट्ठियां ध्वस्त, देखें तस्वीरें
पीड़ित दंपती ने एसएसपी अजय साहनी से गुहार लगाते हुए बेटी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने इस मामले में थाना पुलिस को युवती को जल्द बरामद करने के आदेश दिए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/