फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: parivaar ko behosh kar premee ke saath pharaar

यूपी: परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ देकर प्रेमी संग फरार हुई युवती, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

Thu, 04 Mar 2021 06:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 04 Mar 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: parivaar ko behosh kar premee ke saath pharaar
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक युवती ने अपने परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


ये है मामला
लिसाड़ी गेट में एक युवती ने अपने परिवार के लोगों को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। उसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बुधवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर युवती को बरामद कराने की मांग की है। पीड़ित परिवार लिसाड़ी गेट के जाकिर कॉलोनी में रहता है। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है कि 24 फरवरी को एक युवक उनके घर से बेटी को अगवा कर ले गया है। पूरे परिवार को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और सोने-चांदी के जेवरात भी ले गया। उन्होंने बताया कि घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बनाने की 10 भट्ठियां ध्वस्त, देखें तस्वीरें

पीड़ित दंपती ने एसएसपी अजय साहनी से गुहार लगाते हुए बेटी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने इस मामले में थाना पुलिस को युवती को जल्द बरामद करने के आदेश दिए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed