फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   parents left three months old girl child on the roadside in a plastic bag in partapur Meerut

मानवता शर्मसार: प्लास्टिक बैग में बंद कर मरने के लिए सड़क किनारे छोड़ी तीन माह की मासूम

Tue, 24 Nov 2020 03:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Nov 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
parents left three months old girl child on the roadside in a plastic bag in partapur Meerut
child - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के परतापुर में सोमवार शाम मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई। यहां मां-बाप ने तीन माह की मासूम को पॉलिथिन में बंदकर सड़क किनारे मरने के लिए छोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची स्वस्थ है, पुलिस मां-बाप की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना क्षेत्र के गगोल रोड स्थित कैलाश डेरी के सामने नाले के पास की है। यहां एक प्लास्टिक बैग से बच्ची के रोने की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां रुक गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: कोरोना ने दूरी बढ़ाई, शादी में मामा न ताई, मेजबान से मेहमान तक में संक्रमण का खौफ

विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ सतीश कुमार फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए ठंड और भूख से तड़प रही तीन माह की मासूम को तौलिए में लपेटकर गोद में उठाया। इसके बाद वह पुलिस टीम के साथ बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और बच्ची को तुरंत उपचार दिलवाया। 


घटनास्थल पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों का कहना था कि कन्या घर की लक्ष्मी होती है, ऐसा करने वाली मां का दिल कितना कठोर होगा कि वह अपने बच्चे को इस तरह मरने के लिए छोड़ गई। 

एसओ सतीश कुमार का कहना है कि बच्ची अस्पताल में है, उसकी स्थिति बेहतर है। पुलिस नजर रखे हुए है, आरोपी महिला की तलाश की जा रही है और घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed