{"_id":"66d1c82ff33ea690c902ef4e","slug":"paralympics-preeti-pal-of-meerut-created-history-by-winning-bronze-medal-in-100-meter-race-2024-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैरालंपिक: मेरठ की प्रीति पाल ने 100 मीटर में कांस्य जीत रचा इतिहास, छह साल मेरठ स्टेडियम में की मेहनत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरालंपिक: मेरठ की प्रीति पाल ने 100 मीटर में कांस्य जीत रचा इतिहास, छह साल मेरठ स्टेडियम में की मेहनत
Fri, 30 Aug 2024 06:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:56 PM IST
सार
मेरठ की प्रीति पाल ने पेरिस पैरालंपिक में इतिहास रच दिया है। 100 मीटर स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।
विज्ञापन
मेरठ के रामराज की प्रीति पाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामराज की पैरा एथलीट प्रीति पाल ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। प्रीति ने महिलाओं की 100 मीटर (T35) स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने अपना पर्सनल बेस्ट 14.21 सेकेंड समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किय। प्रीति पाल ने करीब 6 साल मेरठ के कसेरुखेड़ा में किराए पर कमरा लेकर यहां कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारी की है। 2018 से 2024 फरवरी तक वह यहां स्टेडियम में तैयारी करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी से वह कोच ज्ञानेंद्र के संरक्षण में दिल्ली जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में नेशनल कैंप में तैयारी कर रही थीं। अब शुक्रवार को उन्होंने पैरा ओलंपिक में पदक प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि पर उनके शुरुआत के दिनों के कोच गौरव त्यागी व उनकी साथी पैरा एथलीट फातिमा ने भी बधाई दी है।