फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchayat Chunav: Congress has not found seat in panchayat election at Meerut

यूपी: पंचायत चुनाव में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, यहां नहीं खुला खाता, किसानों के दिल में नहीं बस पाईं प्रियंका

Wed, 05 May 2021 05:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, दीपक भारद्वाज, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, दीपक भारद्वाज, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 May 2021 05:06 PM IST
सार

पंचायत चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में किसानों को कृषि कानून के बारे में जागरूक करने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का जादू नहीं चल सका।

विज्ञापन
Panchayat Chunav: Congress has not found seat in panchayat election at Meerut
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

पंचायत चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में किसानों को कृषि कानून के बारे में जागरूक करने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का जादू नहीं चल सका। कांग्रेस को आस थी कि पंचायत चुनाव में उसे प्रदेश में जमने का मौका मिलेगा लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। सहारनपुर को छोड़कर कहीं भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। मेरठ में तो पार्टी को एक भी वार्ड में जीत नसीब नहीं हुई। मेरठ में पंचायत चुनाव से जमीन तलाश रही कांग्रेस ने रैली को सरधना के अकेली गांव में आयोजित किया। उन्होंने ट्रैक्टर पर बैठकर और हाथ में हल लेकर किसानों के साथ खड़े रहने का संदेश दिया था। उसके बाद भी किसानों के दिल में कांग्रेस जगह बनाने में नाकाम रही। जिले में वार्ड-27 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी खड़े किए गए थे। इनमें से एक भी जीतकर नहीं आया। वार्ड-20 से जरूर कांग्रेस ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोबारा गिनती की मांग की है। 

विज्ञापन


कई राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने डाला था डेरा
जिले में लगातार कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों ने मेरठ में डेरा डाल दिया था। इसके लिए वार रूम बनाकर चुनाव में उतरने का प्लान बनाया गया। गांववार कमेटी बनाई गई, लेकिन सभी विफल साबित रहीं।
विज्ञापन


आज परिणाम पर बात करने का समय नहीं

पंचायत चुनाव के परिणाम पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इस समय जनता को ऑक्सीजन गैस और अस्पताल में बेड को लेकर मारामारी है। यह समय परिणाम पर बात करने का नहीं है। चुनाव तो आते जाते रहेंगे लेकिन, जनता का जीवन बचाना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

पंचायत चुनाव: 56 में से आठ सीटों पर सिमटी भाजपा, सपा ने मारी बाजी, अध्यक्ष पद के लिए बन रहा ये गणित

पंचायत चुनाव 2021: बसपा-भाजपा में रहा कांटे का मुकाबला, कांग्रेस ने किया अच्छा प्रदर्शन, जानें- कौन बन सकता है अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed