{"_id":"69d02ff7c41839eb0c0b10cb","slug":"panchavati-cricket-academy-won-by-two-wickets-meerut-news-c-72-1-mct1009-151237-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी दो विकेट से जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी दो विकेट से जीती
विज्ञापन
मेरठ। खरखौदा स्थित श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी में चल रहे अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और टैप्स क्रिकेट एकेडमी की टीम आमने-सामने रही। पंचवटी की टीम ने दो विकेट से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर टैप्स क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 39.5 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। टीम के अरहान ने 42, प्रखक व हर्षित ने 14-14 रनों की पारी खेली। पंचवटी टीम के गेंदबाज आर्यन आर्या ने तीन, वंश ने दो व आयुष शर्मा, लविश ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 32.1 ओवर में आठ विकेट खोकर 136 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
टीम के केतन ने नाबाद 69 रन बनाए। इसके अलावा वंश व शिवम ने 10-10 रन बनाए। टैप्स एकेडमी के गेंदबाज रणविजय ने तीन, प्रखर ने दो, आयुष, हिमांशु, जयवर्धन ने एक-एक विकेट लिया। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने दो विकेट से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच केतन को चुना गया। कोच अभिषेक राय व उमेश ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर कोच अनंत विश्नोई आदि मौजूद रहे।