{"_id":"5c7843fabdec223c46439a01","slug":"pak-was-ready-from-february-7th-but-the-mantle-was-dust-by-the-air-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात फरवरी से तैयार था पाक, फिर भी चटाई वायुसेना ने धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात फरवरी से तैयार था पाक, फिर भी चटाई वायुसेना ने धूल
Fri, 01 Mar 2019 01:56 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Gaurav sharma
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:56 AM IST
सार
- पुलवामा में हमले से पहले ही पाकिस्तानी सेना को किया गया था मोबिलाइज
- अभिनंदन के पिता के साथ रहे रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल नारंग बोले, पिता भी बेहतरीन अफसर
विज्ञापन
विंग कमांडर अभिनंदन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना ने जो एयर स्ट्राइक की, उससे पाकिस्तान को पता चल गया कि हम क्या कर सकते हैं। विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर पाकिस्तान पर भारी दबाव है। सेना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह इतने दबाव में है कि वह कुछ नहीं कर सकता है। यह कहना है कि वायु सेना में विंग कमांडर अभिनंदन के पिता के साथ रह चुके रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल विनोद कुमार नारंग का।
एयर वाइस मार्शल नारंग बताते हैं कि साल 2011 में वह और अभिनंदन के पिता दिल्ली वायु सेना हेडक्वार्टर में एक साथ रहे हैं। अभिनंदन जितने बेहतरीन अफसर हैं, उनके पिता भी उतने ही अच्छे अफसर रहे हैं। नारंग कहते हैं कि पाकिस्तान को यह समझ में आ गया कि उसके तमाम अलर्ट के बावजूद भी हमारी वायु सेना ने उसके रडार, मिसाइल सिस्टम को जैम करके 80 किलोमीटर घुसकर स्ट्राइक की। ऐसे में उसे पता चल गया कि अगर कोई गलती की तो उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। यह भी हमारे जांबाजों ने तब किया जबकि पाकिस्तान ने सात फरवरी को ही अपनी आर्मी और एयर फोर्स को युद्ध के लिए एकत्रित (मोबिलाइज) किया था। उसने ऐसा जानबूझकर किया। उसको पता था कि 14 फरवरी को हमले के बाद भारत इस पर रिएक्शन करेगा। ऐसे में वह सात फरवरी से ही पूरी तरह से तैयार थे। इसके बाद भी भारतीय सेना ने चेतावनी देकर इतनी बड़ी एयर स्ट्राइक की कि पाकिस्तान अवाक रह गया।
विज्ञापन
एयर वाइस मार्शल नारंग के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव की बात करें तो पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है। तमाम देशों के अलावा चीन ने पहली बार चेतावनी दी कि सुधरना पड़ेगा। सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इस्लामिक राष्ट्रों के संगठन ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को गेस्ट ऑफ ऑनर देने के लिए आमंत्रित किया है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से धराशायी है। पाकिस्तान के पास कोई रास्ता नहीं बचा है। भारत इस बीच एक बड़ी वैश्विक शक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है। पाकिस्तानी सरकार पर वहां राजनीतिक रूप से इतना दबाव है कि वह गीदड़ भभकी दिए बिना नहीं रह सकता है। भारत सरकार ने भी चेतावनी दी थी कि 24 घंटे के भीतर हमारे पायलट को सुरक्षित रिहा करे। यही कारण है कि पाकिस्तान बैकफुट पर है। भारत की सैन्य शक्ति के सामने पाकिस्तान कभी नहीं टिका। चारों युद्ध इसका उदाहरण हैं।
विज्ञापन